आज हम जानेंगे भोजपुरी गायक (Bhojpuri Singer) कैसे बने पूरी जानकारी (How To Become Bhojpuri Singer In Hindi) के बारे में क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री इतनी चकाचौंध और ग्लैमर से भरी हुई होती है कि कोई भी इसकी तरफ आकर्षित हुए बिना नहीं रह पाता है। खासतौर पर तो जवान लड़के और लड़कियां जैसे ही जवानी की दहलीज पर कदम रखते हैं, वैसे ही उनके मन में फिल्म इंडस्ट्री में जाने की इच्छा होती है,क्योंकि उन्हें पता होता है कि अगर एक बार वह फिल्म इंडस्ट्री में शामिल हो गए तो उनके पास ना तो नाम की कमी रहेगी और ना ही पैसे की
क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री को नाम, शोहरत और पैसे की इंडस्ट्री कहा जाता है। आज के इस लेख में जानेंगे कि Bhojpuri Singer Kaise Bane, भोजपुरी गायक बनने के लिए क्या करे, Bhojpuri Singer Kya Hota Hai, भोजपुरी गायक बनने का तरीका, Bhojpuri Singer Kaise Bante Hain, आदि की सारी जानकारीयां विस्तार में जानने को मिलेंगी, इसलिये पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढे़ं।
भोजपुरी गायक कैसे बने? – How to Become Bhojpuri Singer Information in Hindi?

इंडिया में अगर फिल्म इंडस्ट्री की बात की जाए तो वैसे तो इंडिया में कई फिल्म इंडस्ट्री हैं। परंतु मुख्य तौर पर इंडिया में 3 फिल्म इंडस्ट्री को जाना जाता है। जिसमें पहले स्थान पर बॉलीवुड इंडस्ट्री, दूसरे स्थान पर टोलीवुड इंडस्ट्री और तीसरे स्थान पर भोजपुरी इंडस्ट्री आती है। जो सिंगर बॉलीवुड में है उनमें से कई सिंगर भोजपुरी की फिल्मों में भी गाना गा चुके हैं।इसके अलावा अन्य भाषाओं में भी गाना गा चुके हैं।
भोजपुरी गायक बनने के लिए योग्यता – Qualifications to become Bhojpuri Singer
Bhojpuri Singer बनना मुश्किल काम नहीं होता है,परंतु भोजपुरी सिंगर बनने के लिए आपके अंदर वह योग्यताएं होनी चाहिए, जो एक बेस्ट सिंगर के अंदर होनी चाहिए। नीचे हम कुछ ऐसी बातें आपको बता रहे हैं, जो एक Best Bhojpuri Singer के अंदर होनी चाहिए।
- Bhojpuri Singer बनने के लिए आपकी आवाज अच्छी और सुरीली होनी चाहिए।
- भोजपुरी सिंगर बनने के लिए आपके अंदर कॉन्फिडेंस भी होना चाहिए।
- Bhojpuri Singer बनने के लिए आपको पढ़ना आना चाहिए क्योंकि जब आप गाने के लिरिक्स पढ़ पाएंगे, तभी तो आप गाना गा सकेंगे।
- भोजपुरी सिंगर बनने के लिए आपको भोजपुरी भाषा में इस्तेमाल होने वाले सभी शब्दों की अच्छी जानकारी होनी चाहिए, ताकि आप सही प्रकार से भोजपुरी गाना गा सके।
- Bhojpuri Singer बनने के लिए आपको अपने अंदर से डर निकाल देना होगा क्योंकि अक्सर सिंगर को कभी-कभी लाइव कंसर्ट में लाखों लोगों की भीड़ के सामने भी गाना होता है।
भोजपुरी गायक बनने के लिए क्या करें? – What to do to Become a Bhojpuri Singer Information in Hindi?
आपने आज तक इस बारे में कई आर्टिकल पढ़ा होगा कि बॉलीवुड में सिंगर कैसे बने परंतु हमारा यह आर्टिकल बॉलीवुड में नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सिंगर कैसे बने, इसके ऊपर आधारित है।अगर आपको भोजपुरी फिल्म से लगाव है और आपको भोजपुरी भाषा की अच्छी जानकारी है तो आप भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सिंगर बन सकते हैं। आइए जानते हैं भोजपुरी सिंगर कैसे बने।
1. अपने हुनर को पहचानें
Bhojpuri Singer बनने के लिए सबसे पहले तो आपको अपने हुनर को पहचानना है। ऐसे कई लोग होते हैं जो गाना तो अच्छा गाते हैं परंतु उन्हें खुद ही नहीं पता होता है कि वह अच्छा गाना गा लेते हैं या नहीं। जब तक 4 लोग उनकी आवाज की या फिर उनके गाने की तारीफ नहीं करते हैं, तब तक उन्हें अपने टैलेंट का पता नहीं होता है। हमारे इंडिया में ऐसे कई टैलेंट हैं, जिन्हें खोजने की आवश्यकता है। इस प्रकार अगर आपको भोजपुरी सिंगर बनना है, तो आपको अपने अंदर के हुनर को पहचानना पड़ेगा और आपको यह देखना पड़ेगा कि क्या आपको सिंगिंग में इंटरेस्ट है या फिर क्या आपकी राग अच्छी बैठती है।
2. रियाज करें
भोजपुरी सिंगर बनने के लिए जब आपको यह पता चल जाए कि वाकई में आपको भोजपुरी के गानों में इंटरेस्ट है और आपको भोजपुरी पिक्चर से लगाव है,तो उसके बाद आपको भोजपुरी गानों को धीरे-धीरे गुनगुनाने की स्टार्टिंग करनी है। अगर आपको भोजपुरी गाने नहीं आते हैं तो आप टीवी पर आने वाले भोजपुरी चैनल देख सकते हैं, वहां से आपको अलग अलग धुन और अलग-अलग स्टाइल पर आधारित गाने मिल जाएंगे, जिन्हें आपको गाने की प्रैक्टिस करनी है।
ऐसा करने से धीरे धीरे भोजपुरी गानों को गाने के लिए आपकी राग बैठने लगेगी और किसी भी गाने को अच्छे से गाने के लिए राग का बैठना बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।आपने यह भी देखा होगा कि बहुत से लोगों की आवाज इतनी ज्यादा अच्छी नहीं होती है जितनी की होनी चाहिए परंतु उनकी राग गाने में अच्छी बैठती है,जिसके कारण उनका गाना लोगों को पसंद आता है।
3. भोजपुरी भाषा की जानकारी हासिल करें
यह भोजपुरी सिंगर बनने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।अगर आपको भोजपुरी सिंगर बनना है तो आपको भोजपुरी भाषा की जानकारी भी हासिल करनी होगी। अगर आप पहले से ही भोजपुरी भाषा बोलते हैं या फिर भोजपुरी भाषा के बारे में जानते हैं,तो यह आपका प्लस प्वाइंट साबित होगा, परंतु अगर आपको भोजपुरी भाषा ज्यादा नहीं आती है तो आपको भोजपुरी सिंगर बनने के लिए भोजपुरी भाषा में इस्तेमाल होने वाले शब्दों और उनके अर्थो के बारे में जानना होगा, तभी आप एक अच्छे भोजपुरी सिंगर बन पाएंगे।
4. सिंगिंग क्लास ज्वाइन करें
भोजपुरी सिंगर बनने के लिए और अपने गाने की कला का निखार करने के लिए आप चाहे तो भोजपुरी सिंगिंग क्लास भी ज्वाइन कर सकते हैं।आपको अधिकतर भोजपुरी सिंगिंग क्लासेस बिहार राज्य में ही मिलेगी, क्योंकि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बिहार राज्य से ही संबंध रखती है।अगर आप भोजपुरी सिंगिंग क्लास ज्वाइन करते हैं तो वहां पर आपको भोजपुरी फिल्मों में गाए जाने वाले गाने की ताल और सुर के बारे में जानकारी हासिल होगी, जो आपको एक अच्छा भोजपुरी सिंगर बनने में काफी सहायता करेगी।
5. अपने डर को दूर करें
भोजपुरी सिंगर बनने के लिए आपको अपने डर को भी दूर करना पड़ेगा। ऐसे कई लोग होते हैं जो 4 लोगों के सामने गाना गाने में काफी संकोच महसूस करते हैं जिसके कारण ना तो वह गाना गा पाते हैं ना ही उनकी कला का निखार हो पाता है और यह बात तो जाहिर की है कि अगर आपको भोजपुरी ही क्या किसी भी फिल्म इंडस्ट्री में सिंगर बनना है,तो आपको अपने डर और संकोच को दूर करना पड़ेगा, तभी आप एक सक्सेसफुल सिंगर बनने की राह पर अपने कदम आगे बढ़ा सकेंगे।
6. युटुब पर अपना गाना अपलोड करें
भोजपुरी सिंगर बनने के लिए आपको यह देखना है कि आखिर वर्तमान में आपकी आवाज कैसी है? क्या आपकी आवाज लोगों को पसंद आ रही है या नहीं, इस बात का पता लगाने के लिए आप यूट्यूब पर अपना अकाउंट क्रिएट करें और सिंगिंग एप्लीकेशन को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करके उस पर बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ भोजपुरी गाने को गाएं और गाना गाने के बाद उसे यूट्यूब पर अपलोड करें।
इसके बाद देखें कि लोगों को आप का भोजपुरी गाना पसंद आ रहा है या नहीं।अगर आपको यूट्यूब में आप के वीडियो पर पॉजिटिव कमेंट मिलते हैं तो समझ लीजिए कि लोगों को आपका भोजपुरी गाना पसंद आ रहा है और आप भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सिंगर बनने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।
7. सिंगिंग कार्यक्रम में भाग लें
इंडिया में हर साल अलग-अलग लोगों के द्वारा नई आवाज को मौका देने के लिए और नए सिंगर की प्रतिभा को निखारने के लिए सिंगिंग रियलिटी शो का आयोजन होता है। ऐसे में आप चाहे तो इन सिंगिंग रियलिटी शो में अपने आप का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और इसमें गाना गाकर अपने भोजपुरी सिंगर बनने के सपने को साकार कर सकते हैं। इंडिया में ऐसे कई सिंगर हैं,जिन्होंने रियलिटी शो जीतने के बाद ही अलग अलग फिल्म इंडस्ट्री में सिंगर का काम पाया था जैसे श्रेया घोषाल, जुबिन नौटियाल, अरिजीत सिंह, अभिजीत सावंत इत्यादि।
8. छोटे वीडियो बनाएं
वर्तमान के समय में गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे कई शार्ट वीडियो मेकर एप्लीकेशन मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने भोजपुरी गाने को वायरल कर सकते हैं और अपनी प्रतिभा लोगों के सामने प्रजेंट कर सकते हैं।इसके लिए सबसे पहले आपको शार्ट वीडियो मेकर एप्लीकेशन को डाउनलोड करना है, जैसे कि एमएक्स टकाटक, मौज, जोश, चिंगारी इत्यादि।
इसके बाद आपको अपने द्वारा गाए गए भोजपुरी गाने को इसके ऊपर अपलोड करना है।अगर आपकी आवाज में दम है और लोगों को आपकी आवाज पसंद आती है, तो हो सकता है कि आपका वीडियो वायरल हो जाए और किसी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए व्यक्ति की नजर आपके वायरल भोजपुरी गाने के वीडियो के ऊपर पड़ जाए, जो आपको भोजपुरी फिल्म में गाना गाने का मौका दें।
9. भोजपुरी इंडस्ट्री से संबंधित लोगों से मिलें
जब आपको यह पूर्ण विश्वास हो जाए कि आप अच्छा भोजपुरी गाना गाने लगे हैं और आपके अंदर भोजपुरी सिंगर बनने की सभी क्वालिटी है,तो इसके बाद आपको भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से संबंधित किसी भी व्यक्ति से मिलना है और उनसे भोजपुरी फिल्मों में काम देने की अपील करनी है। अगर आप भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे लोगों से मिलते हैं जो गाना बनाते हैं या फिर म्यूजिक कंपोज करते हैं, तो वह आपको अवश्य ही फिल्म में गाना गाने का मौका दिलवा सकते हैं, जिसके बाद आप भोजपुरी फिल्म में गाना गा सकते हैं और भोजपुरी सिंगर बन सकते हैं।
10. कोशिश करते रहे
ऐसा हो सकता है कि आपको पहली बार के प्रयास में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में गाना गाने का मौका ना मिले या फिर आपको लंबे समय तक भोजपुरी फिल्मों में गाना गाने का मौका ना मिले। ऐसे में आपको निराश नहीं होना है।आपको लगातार अपनी आवाज और अपने गाना गाने की शैली में सुधार करना है। ऐसा करने से एक ना एक दिन अवश्य ही आपको भोजपुरी फिल्मों में गाना गाने का मौका मिलेगा।
निष्कर्ष
आशा करते हैं कि आपको Bhojpuri Singer Details In Hindi की पूरी जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी। अगर फिर भी आपके मन में Bhojpuri Singer Kaise Bane (How To Become Bhojpuri Singer In Hindi) और भोजपुरी गायक कैसे बने? को लेकर कोई सवाल हो तो, आप बेझिझक Comment Section में Comment कर पूछ सकते हैं।
अगर यह जानकारी पसंद आया हो तो, जरूर इसे Share कर दीजिए ताकि Yoga Kya Hota Hai बारे में सबको जानकारी प्राप्त हो।
Bhaiya main Sundar Banna chah raha hun singer ka awaaz kaise badle singer kaise Bane gana gane ke liye kaise sikhe gana gane ka Tarika kaise bataen
Okk kuch to samaza me aya or ve detail Thora chiya so pllsesa mera madad kare muje bhojpuri singer banaa hai
Mughe bhi singer banna h bhojpuri ke
Mai samir raaz Rawat mujhe singhara banna hai mujhe jankari chahiye