Output Device ? तकनीक के इस दौर में आज कम्प्यूटर का औसतन प्रत्येक क्षेत्र में उपयोग करा जाता है। वर्तमान युग में कम्प्यूटर के बारे में जानकारी होना आवश्यक है, विभिन्न दफ्तरों, कोर्सेज या स्कूली शिक्षा द्वारा कम्प्यूटर के बारे में जानदारी दी जाती है। ऐसी ही कम्प्यूटर से जुडी़ ये खास जानकारी आपको हमारी इस पोस्ट को पढ़कर मिलेगी, तो आईये जानते हैं हम What is Output Device in Hindi के बारे में;
What is Output Device in Hindi – आउटपुट डिवाइस क्या है?
Computer एक जटिल डिवाइस होती है जो, Input Device, Output Device और Processing Device में बंटा होता है। आईये यहां हम बात करते हैं Output Device in Hindi के बारे में;
Output Device को हिंदी में निर्गम यंत्र कहते है| हम जानते हैं कि जिस भाग को हम केवल देख सकते हैं मगर छू नहीं सकते, वह Output Device कहलाता है मगर क्या यह जानकारी पर्याप्त होती हैं, जी नहीं!
कम्प्यूटर द्वारा डाटा प्रोसेसिंग स्टेप के बाद जो परिणाम हमें प्राप्त होते है, उन्हें Output कहा जाता है और ये Output Data हमें जिन भागों से प्राप्त होते हैं वे भाग Computer के Output Devices कहलाते हैं। अर्थात् Output का मतलब उत्पादन होता है यानि कि कम्प्यूटर को दी गयी कमाण्ड के बदले हमें मिलने वाला परिणाम soft copy या hard copy में होता है।
आउटपुट डिवाइस के प्रकार- Types of Output Devices
Output का अर्थ समझने के बाद अब जरूरी है कि Computer Setup में कौन-कौन से भाग Output Device की भूमिका निभाते हैं। हमारी इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप आसानी से Output Device का बाकि कम्प्यूटर के भागों से भेद कर सकेंगें और आउटपुट डिवाइस उदाहरण के समझायेंगे।
यहां आप सभी को Types of Output Devices में मुख्य आउटपुट डिवाइसेज के बारे में जानकारी दी जा रही है।
1. Monitor
2. Printer
3. Projector
4. Plotter
5. Headphones
6. Speaker
- इनपुट डिवाइस क्या है और इसके प्रकार- (Input Device of Computer in Hindi)
- कंप्यूटर की पीढ़ी की पूरी जानकारी – Generation of Computer in hindi
- कंप्यूटर क्या है ?- What is Computer in Hindi
- कंप्यूटर का इतिहास- history of computer in hindi
MONITOR
आप सभी ने कम्प्यूटर की display screen तो देखी ही भोगी उस display screen को Monitor कहते हैं, इसे visual display unit भी कहते हैं। जब हम कम्प्यूटर को कोई कमाण्ड देते हैं तो, कमाण्ड से लेकर received output Soft Copy के रूप में Monitor की स्क्रीन पर ही प्रदर्शित होते हैं।
Monitor की स्क्रीन रंगों के आधार पर तीन प्रकार में बंटी होती हैं;
- Monochrome
- Gray Scale
- Color Monitors
Display के आधार पर Monitor के प्रकार:-
- CRT Monitor
- Flat Panel Monitor
- LCD (Liquid Crystal Display)
- LED (Light Emitting Display)
Monitor की गुणवत्ता:- मॉनिटर के प्रकारों को उनके अलग- अलग लक्षणों के आधार पर बांटा जाता हैं, मॉनिटर की गुणवत्ता निम्न लक्षणों पर निर्भर करती हैं;
Resolution: यह मॉनिटर का मुख्य गुण होता है। Resolution द्वारा आप Visual Display Screen पर दिखायी देने वाले चित्र की स्पष्टता का पता लगाते हैं। स्क्रीन पर दिखायी देने वाले छोटे – छोटे डॉट्स पिक्सल्स होते हैं, फ्रेम में जितने अधिक पिक्सल्स होंगे उसका Resolution उतना ही अधिक होगा।
Refresh Rate: डिस्प्ले पर चित्रों की लगातार क्रिया होती रहती है कभी आॉन आॉफ के समय कभी Horizontal कभी Parallel चित्र अथवा फॉल्डर व्यवस्थित होते रहते हैं, इस प्रोसेस का पता हमें Refresh Rate से पता लगता है। जितनी अधिक Smooth Refresh Rate होगी, system उतनी ही आसानी से बिना रूके चलेगा।
Bit Mapping: पूर्व में केवल डिस्प्ले स्क्रीन पर केवल Text ही प्रदर्शित किया जा सकता है। मगर धीरे- धीरे ग्राफिक्स विकसित करने के लिये जिस तकनीक को काम में लिया जाने लगा वह Bit Mapping कहलाती है।
PRINTER
Computer के मॉनिटर स्कीन पर दिखायी देने वाले Soft Copy के डाटा को Hard Copy में बदलने के लिये काम में ली जाने वाली Output Device Printer कहलाती है।
यह एक प्रकार की Online Device है जिसके जरिये कंप्यूटर से प्राप्त जानकारी को Soft Copy से कागज पर छापा जा सकता है। अतः यह जानकारी को आउटपुट डाटा में बदलती है और यह डिवाइस Output Device कहलाती है।
Types Of Printer: Printer को उसके कार्य करने की प्रक्रिया के आधार पर बांटा गया हैं;
प्रिटिंग विधि- इसके दो प्रकार हैं
(a) Impact Printing
(b) Non Impact Printing
1 Impact Printing: निम्न प्रकार होते हैं
Dot Matrix Printer
Line Printer
Chain Printer
Daisy Wheel Printer
Drum Printer etc.
2 Non Impact Printing: निम्न प्रकार के होते हैं
Laser Printer
Photo Printer
Thermal Printer
Inkjet Printer
Portable Printer
Multi Functional Printer
PROJECTOR
आप सभी ने प्रोजेक्टर के बारे में सुना या देखा जरूर होगा, क्या आपको पता हैं! प्रोजेक्टर भी एक Output Device होता है। प्रोजेक्टर का उपयोग उसको दी गयी कमाण्ड या file को चित्र या वीडियो के रूप में एक प्रोजेक्शन स्क्रीन पर प्रदर्शित करके दर्शकों को दिखाने में किया जाता है।
Projector उसके उपयोग के आधार पर निम्न प्रकार के होते हैं;
- Video Projector
- Movie Projector
- Slide Projector
PLOTTER
Plotter भी एक Output Device होता है। Plotter द्वारा Drawing, Graphs, Chart etc. को print किया जा सकता है। Plotter द्वारा सामान्य प्रिटिंग के अलावा 3d Printing भी की जा सकती है।
Plotter scanning और printing दोनों के काम आता है इसलिये यह Printer से अलग होता है। यह soft file को Hard Copy में बदलता है।
Plotter के प्रकार;
1 . Drum Pen Plotter
2 . Flat Pen Plotter
HEADPHONE
Headphone का उपयोग भी sound output के लिये ही काम में लिया जाता है। मगर यह Uni Device होता है जिसका उपयोग आप Input Device के रूप में भी कर सकते हैं। यह आपकी आवाज रिकॉर्ड कर कम्प्यूटर को संदेश भेजने और संदेश का प्रत्युत्तर प्राप्त करने में Input-Output device के रूप में काम आता है।
SOUND CARD & SPEAKER
Sound Card एक प्रकार का बॉर्ड होता है, जिसका उपयोग साउण्ड को पैदा करने में तथा Output लेने में काम में लिया जाता है। हम देखते हैं कि कम्प्यूटर में में गाने आदि सुनने के लिये ध्वानि का विस्ताऋ क
रते है, यह sound card के द्वारा ही होता है। Sound Card आजकल in built system में mother board के साथ ही जुडा़ होता है।
जब sound card द्वारा पैदा की गयी ध्वनि सुनने के लिये पर्याप्त नहीं होती है तब sound card के अलावा extension sound speaker को जोडा़ जाता है। अतः sound card और speaker एक दूसरे केपूरक होते हैं। Sound Card दो तरीकों से digital data को Analog Signal में बदलता है।
Laptop में तो हले से ही स्पिकर रहते हैं, keyboard वाली जगह पर इसलिये उसको sound extension की जरूरत नहीं पड़ती है।
Sound की Quality का पता इन चीजों से पता चलता है; Frequency Response, Total Harmonic, Distortion & Watts.
आउटपुट उपकरणों का महत्व- (Importance of Output Devices)
ये जो Output Devices होती है ये सूचना को स्क्रीन पर display कराने में मदद करती है। पहले के समय में output devices के सिस्टम स्लो तथा साईज बडे़ होते थे, मगर आने वालज समय में ये तकनीई रूप से अधिक बेहतर व आकार में छोटी होती जायेगी जिससे इन्हें काम में लेना एक दम सरल होगा।
हमनें जाना कि कुछ Output Devices स्क्रीन पर दिखायी देने वाले output data को Hard Copy के रूप में बदलने के काम में आती है।
कंप्यूटर के आउटपुट और इनपुट डिवाइस
आउटपुट डिवाइस सूची | इनपुट डिवाइस सूची |
Touch Screen | Scanner |
LCD Monitor or LED Monitor | Keyboard |
Printer | Joy Strick |
Monitor | Track ball |
Headphone | Digital Tablet |
Sound Cards | MICR |
Plotters | OCR |
Projector | OMR |
Film Recorder | Webcam |
Microfiche | Barcode reader |
Visual Display Unit | Cameras |
निष्कर्ष
तो, उम्मीद आप सभी को मेरी यह पोस्ट output devices of computer in Hindi और Types of Output Devices को पढ़कर आउटपुट डिवाइस से संबंधित पर्याप्त जानकारी मिल गयी होगी। इस पोस्ट output devices with pictures के भागों के बारे में संक्षेप में बताया गया है, यदि आपको उनके बारे में पूरी जानकारी चाहिये तो कमेंट सैक्शन में कमेंट कर बतायें। आपकी संतुष्टि के लिये अलग से एक आर्टिकल तैयार किया जायेगा। आप अपने सवालों को भी कमेंट सैक्शन में लिखकर पूछ सकते हैं।
sir,I am a big fan of you, I see your What is Output Device and its type in Hindi – आउटपुट डिवाइस क्या है और इसके प्रकार हिंदी में post and get very good information.
it, please approved it
आपका शुक्रिया SHIV ANAND जी मुझे उम्मीद है What is Output Device and its type in Hindi की जानकारी पसंद आई होगी धन्यबाद