मूल निवास प्रमाण पत्र क्या होता है? आज हम जानेंगे Mool Niwas Praman Patra के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी, वैसे तो आपको प्रमाण पत्र के बारे में पता ही होगा जो आपकी पहचान के बारे में बताता है वैसे ही मूल निवास प्रमाण पत्र होता है,
तो चलिए जानते है कि मूल निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?, Mool Niwas Praman Patra के लाभ, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें और ऑफलाइन मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें, आप इस पोस्ट को ध्यान से लास्ट तक पढ़ना ताकि आप जान सको की मूल निवास प्रमाण पत्र क्या होता है।
मूल निवास प्रमाण पत्र क्या होता है? Mool Niwas Praman Patra Kya Hota Hai?

यह हर राज्य में बनाया जाने वाला प्रमाण पत्र होता है, जो आपके निवास स्थान का सबूत होता है और इस पर आपके वहां के निवासी होने के बारे में लिखा होता है, यह आपका एड्रेस प्रूफ भी होता है, mool niwas praman patra(मूल निवास प्रमाण पत्र) हर राज्य में बनाया जाता है, जिसको अलग अलग ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रकिर्या से बनाया जा सकता है| यह प्रमाण पत्र आपके मूल निवासी होने का सबूत देती है।
हम सब के पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना बहुत आवश्यक है, क्योंकि यह वर्तमान में लगभग बहुत जगह मांगा जाता है| जैसे आपको स्कूल में पढ़ाई करना होता है तो आपकी पहचान के लिए इस पत्र को स्कूल में जमा कराना होता है, इसके अलावा कई सरकारी कामों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
मूल निवास प्रमाण पत्र के लाभ के लाभ? Benefits of Mool Niwas Praman Patra?
मूल निवास प्रमाण पत्र को विभिन्न जगह पर इस्तेमाल कर लाभ लिया जाता है, यह बहुत जगह पर हमारे लिए अनिवार्य होता है इस लिए mool niwas praman patra का होना जरूरी है:-
- मूल निवास प्रमाण पत्र स्कूल में admission लेते हुए हमको देना होता है।
- छात्रवृत्ति लेने के लिए भी मूल निवास पत्र लगाना पड़ता है।
- स्कूल के बाद कॉलेज में admission लेने हुए भी इस प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है।
- सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म भरते हुए भी मूल निवास पत्र की आवश्यकता होती है।
अगर देखा जाए तो यह पत्र हमारे स्कूल से लेकर नोकरी लगने तक के लिए बहुत जरूरी है।
मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज – Documents required for original residence certificate
मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपके पास नीचे दिए दस्तावेज़ों का होना जरूरी है, जो आपको इसके लिए आवेदन करने हेतु चाहिए होते हैं:-
- आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी
- मतदाता पहचान पत्र की फोटो कॉपी।
- राशन कार्ड की फोटो कॉपी
- एक पासपोर्ट साइज फोटो
- परिवार रजिस्टर की नकल
- जन्म प्रमाण पत्र
- बिजली या पानी का बिल
मूल निवास प्रमाण पत्र आवेदन करने के लिए फीस – Fee for Applying the Mool Niwas Praman Patra
इसके लिए किसी भी तरह की सरकारी फीस नही ली जाती लेकिन अगर आप कही से इस फॉर्म को भरवाते हैं तो फॉर्म भरने वाला व्यक्ति आपसे 50 से100 तक चार्ज कर सकता है।
मूल निवास प्रमाण पत्र कैसे बनाये? Mool Niwas Praman Patra Kaise Banayen?
मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने के लियें 2 तरीके हैं जिससे आप मूल निवास प्रमाण पत्र बना सकते है|
- ऑनलाइन मूल निवास प्रमाण पत्र
- ऑफलाइन मूल निवास प्रमाण पत्र
मूल निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन प्रकिर्या
अगर आपके पास इंटरनेट कनेक्शन है तो आप इस फॉर्म को ऑनलाइन खुद से भी भर सकते हैं| इसके लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:-
- मूल निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए अपने राज्य के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आप मूल निवास ऑनलाइन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हो।
- इस फॉर्म को बताए अनुसार धयनपूर्वक भरें।
- फॉर्म भरने के बाद सबमिट पर click कर दें, जिससे आपका फॉर्म अप्लाई हो जाएगा।
मूल निवास प्रमाण पत्र ऑफलाइन आवेदन प्रकिर्या
अगर आप ऑनलाइन फॉर्म नही अप्लाई करना चाहते या नही कर पा रहे, तो आप इसे ऑफलाइन भी कर सकते हैं जो नीचे बताया गया है कि कैसे फॉर्म भरे:-
- इसके लिए आपको अपने तह-सील कार्यालय में जाना होगा जहां से आपको mool niwas praman patra form मिल जायेगा।
- इसके बाद आपको फॉर्म पर नीचे बताए अनुसार सब जानकारी को भरना है:-
आवेदक का नाम
पिता का नाम
आवेदक का वर्तमान स्थाई पता
पिता का मूल स्थान पता
आवेदक की जन्मतिथि
आवेदक व्यक्ति की शिक्षा संस्थान का नाम
पिता की अचल सम्पति का विवरण
आवेदक का मोबाइल नंबर - यह सब जानकारी भरने के बाद फॉर्म में बताए गए स्थानों ओर हस्ताक्षर करें।
- इसके बाद आप इसको अपने तह-सील कार्यालय में जमा करा दें।
mool niwas praman patra download pdf file
हम यहाँ पर आपको mool niwas praman patra Form download करने का लिंक दे रहे है जिसकी मदद से आब बड़े ही आसानी से mool niwas praman patra Form download कर सकते है
mool niwas praman patra Form download करने के लिए यहाँ क्लिक करें
निष्कर्ष
अगर आपके पास भी mool niwas praman patra नही है तो आप भी इसे जल्दी से बनवा लेना चाहिए क्योंकि यह हमारे लिए बहुत आवश्यक है। अगर अभी भी आपके मन में कोई सवाल हो तो हमे निचे comment box में comment कर जरुर पूछे|
Garm jamunapur post dahigwan sursa thana tahsil Hardoi
Kya is pe category likhi hoti h
Mool Niwas ki paribhasha kya hai
Mool Niwas हर राज्य में बनाया जाने वाला प्रमाण पत्र होता है, जो आपके निवास स्थान का सबूत होता है और इस पर आपके वहां के निवासी होने के बारे में लिखा होता है, यह आपका एड्रेस प्रूफ भी होता है|
Mool Niwas Mool Niwas ki paribhasha kya hai