आज हम जानेंगे लैपटॉप या कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे लें की पूरी जानकारी (How to take Screenshot in Laptop or Computer in Hindi) के बारे में क्योंकि जिस प्रकार आज के समय में मोबाइल हर किसी की आवश्यकता बन गया है, उसी प्रकार कंप्यूटर भी कई लोगों की जरूरत बन गया है। कुछ काम ऐसे होते हैं जो हम मोबाइल में नहीं कर सकते हैं और उन्ही कामो को करने के लिए हमें कंप्यूटर की आवश्यकता पड़ती है।
कंप्यूटर होने का एक बड़ा फायदा यह है कि हमें बड़ी स्क्रीन पर नेट चलाने का मौका मिलता है। इसके अलावा अन्य कामों को भी करने का मौका मिलता है। आज के इस लेख में जानेंगे कि computer ya Laptop me screenshot kaise lete hain, लैपटॉप या कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे लें, आदि की सारी जानकारीयां विस्तार में जानने को मिलेंगी, इसलिये पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढे़ं।
लैपटॉप या कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं? – How to take Screenshot in Laptop or Computer in Hindi

जहां तक मोबाइल की बात की जाए तो मोबाइल में कोई भी काम हम आसानी से कर लेते हैं। यहां तक कि मोबाइल में हम आसानी से स्क्रीनशॉट भी खींच सकते हैं परंतु जब बात आती है कंप्यूटर में स्क्रीशॉट लेने की तो यह थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। हालांकि कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेना नामुमकिन नहीं है। बस आपको पता होना चाहिए कि स्क्रीनशॉट कंप्यूटर में कैसे लेते हैं।
लैपटॉप या कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने के लिए क्या करें? – What to do to take a screenshot in Computer in Hindi
कभी-कभी कुछ ऐसे काम होते हैं जिसमें हमें स्क्रीनशॉट शेयर करने की आवश्यकता होती है। मान लिजिए आप किसी व्यक्ति को पीडीएफ फाइल भेज रहे हैं और उसमें आपको फोटो डालनी है तो आपको स्क्रीनशॉट लेना पड़ेगा। इसके अलावा आपको किसी को कोई सबूत देना है तो आपको अपने कंप्यूटर की स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेना होगा। इसलिए आपको यह पता कर लेना चाहिए कि स्क्रीनशॉट कंप्यूटर में लेने का तरीका क्या है। नीचे आपको हम कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने का आसान तरीका बता रहे हैं।
1. Snipping Tool का उपयोग करके लैपटॉप या कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे लें?
कभी-कभी हमें कंप्यूटर में पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेना पड़ता है और कभी-कभी हमें कुछ स्पेसिफिक जगह का ही स्क्रीनशॉट लेना होता है। आर्टिकल में हम आपको दोनों ही तरीके बताएंगे। पहले तरीके में हम यह जानेंगे कि किसी निश्चित जगह का स्क्रीनशॉट लेने के लिए क्या करना पड़ता है।
बता दे कि अगर आप कंप्यूटर में किसी स्पेसिफिक जगह का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको स्निपिंग टूल का इस्तेमाल करना होगा। यह टूल विंडोज ऑपरेटिंग कंप्यूटर में पहले से ही इनबिल्ट हो करके आता है और अगर आपके अंदर यह नहीं है तो आप इसे नेट से डाउनलोड कर सकते हैं।
1. कंप्यूटर में किसी खास जगह का स्क्रीनशॉट लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर में Snipping Tool को ओपन करना होगा।

2. अब आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके Accessories पर पहुंचना है।
Menu All } Programs } Accessories
आप चाहें तो डायरेक्ट Start पर क्लिक करके, उसके बाद इस Snipping Tool को सर्च कर सकते हैं और उसे ओपन कर सकते हैं।
3. जब Snipping Tool ओपन हो जाए तब आपको अपने स्क्रीन पर एक New वाला ऑप्शन दिखाई देगा। यह ऑप्शन दाहिनी तरफ होगा।

4. जब आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो उसके बाद आपको अपने स्क्रीन पर एक Mode वाला ऑप्शन दिखाई देगा, इसे दबाने पर आपको टोटल चार ऑप्शन दिखाई देंगे जो इस प्रकार होंगे।
- Free-Form Snip
- Rectangular Snip
- Window Snip
- Full-Screen Snip
ऊपर दिए गए चारों ऑप्शन में से आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी ऑप्शन का सिलेक्शन कर सकते हैं।
5. चारों में से किसी भी ऑप्शन का सिलेक्शन जब आप कर ले तो उसके बाद आपको जो New की बटन अपनी स्क्रीन पर दिखाई दे रही है, उसे दबाना है और फिर आप जिस जगह का स्क्रीनशॉट लेना चाहते है, आप उस जगह का स्क्रीनशॉट अपनी सुविधा के हिसाब से ले सकते हैं।
2. Window + Prt Sc बटन का उपयोग करके लैपटॉप या कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे लें
अगर आपको कभी ऐसी आवश्यकता पड़ जाए कि जिसमें आपको अपने कंप्यूटर की पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेने की आवश्यकता पड़ जाए तो ऐसी अवस्था में आपको कंप्यूटर में पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं इसकी जानकारी भी रखनी चाहिए। नीचे आपको कंप्यूटर की पूरी स्क्रीन का स्क्रीन शॉट कैसे लिया जाता है, यह बताया जा रहा है।
1. कंप्यूटर की पूरी स्क्रीन का स्क्रीन शॉट लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर को ओपन करना है। उसके बाद आपको हम जो नीचे बटन बता रहे हैं उसे एक साथ दबाना है।
Window + Prt Sc
2. जब स्क्रीनशॉट ले लिया जाए तो उसके बाद आपको अपने कंप्यूटर में File Explorer को ओपन कर लेना है।
3. जब यह ओपन हो जाएगा तब आपको लेफ्ट साइड में देखना है। वहां पर आपको picture नाम का एक ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा, उसे आप को दबाना है।
4. जब आप पिक्चर वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तब आपकी स्क्रीन पर आपको screenshot नाम का एक ऑप्शन आया हुआ दिखाई दे रहा होगा, उसे आप को दबाना है।
5. जैसे ही आप ऐसा करेंगे वैसे ही आपने जो screenshot capture किया है, वह आपको यहां पर दिखाई देने लगेगा।
कंप्यूटर कीबोर्ड से स्क्रीनशॉट लेने की क्विक प्रोसेस
- अपना कंप्यूटर ओपन करें।
- Window + Prt Sc बटन एक साथ दबाएं।
- अब फाइल एक्सप्लोरर में जाएं।
- पिक्चर नाम के ऑप्शन को दबाए।
लैपटॉप या कंप्यूटर पर स्क्रीनशॉट लेने के लिए सबसे अच्छा सॉफ्टवेयर
कभी-कभी होता क्या है कि हम जाने अनजाने में ऐसे कंप्यूटर खरीद लेते हैं, जिसके सिस्टम तो शानदार होते हैं परंतु आगे चलने पर हमें यह पता चलता है कि उसमें इनबिल्ट स्क्रीनशॉट लेने का फीचर नहीं दिया गया है। ऐसे में अगर हमें कभी स्क्रीनशॉट लेने की आवश्यकता हो, तब हम क्या करेंगे।
बता दे कि, ऐसी अवस्था में थर्ड पार्टी एप्लीकेशन या फिर थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल हम कर सकते हैं। कंप्यूटर या फिर लैपटॉप का स्क्रीनशॉट लेने के लिए अलग-अलग कंपनियों के द्वारा बहुत ही शानदार स्क्रीनशॉट कैपचरिंग सॉफ्टवेयर डेवलप किया गया है। इसलिए हमने इंटरनेट से ढूंढ करके आपके लिए बेस्ट स्क्रीन शॉट कैपचरिंग सॉफ्टवेयर फॉर पीसी लाए हैं, जिसके नाम आपको नीचे दिए जा रहे हैं।
- Jing
- Lightshot
- Greenshot
- Irfan View
- Screenshot Capture
- PicPick
लैपटॉप या कंप्यूटर पर स्क्रीनशॉट लेने के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या अलग-अलग विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने का तरीका भी अलग अलग होता है?
जी हां ऐसा होता है परंतु हमने आर्टिकल में आपको जो तरीका बताया है वह अधिकतर कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने के लिए काम करेगा। इसलिए बेझिझक आर्टिकल में दिए गए तरीके को अपनाएं और कंप्यूटर की किसी स्पेशल जगह का या फिर पूरे कंप्यूटर की स्क्रीन का स्क्रीनशॉट ले।
स्क्रीन शॉट का काम क्या है?
स्क्रीनशॉट किस लिए लिया जाता है इसके पीछे हर व्यक्ति के अपने अपने इंडिविजुअल कारण होते हैं। उदाहरण के स्वरूप अगर आप ब्लागर हैं तो ब्लॉगिंग की पोस्ट में आपको कभी-कभी स्क्रीनशॉट डालना पड़ता है। इसी प्रकार हर व्यक्ति के अलग-अलग कारण स्क्रीनशॉट लेने के होते हैं।
मैंने कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने का प्रयास किया पर स्क्रीनशॉट नहीं लिया गया इसका कारण क्या है?
दरअसल बात यह है कि कंप्यूटर में कुछ जगह का स्क्रीनशॉट लेना अलाउड नहीं होता है और यह सिक्योरिटी फीचर के कारण होता है। मान लीजिए आप किसी ऐसी वेबसाइट का स्क्रीनशॉट लेना चाह रहे हो जहां पर कोई पासवर्ड लिखा गया है या फिर यूजरनेम अथवा आईडी लिखी गई है। ऐसे में आप वहां का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकते। इस प्रकार की अवस्था में आपको अपने फोन से अपने कंप्यूटर की स्क्रीन पर दिखाई दे रहे स्क्रीन का फोटो खींचना चाहिए।
निष्कर्ष
आशा है आपको लैपटॉप या कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे लें के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। अगर अभी भी आपके मन में laptop ya Computer me screenshot kaise le (How to take Screenshot in Laptop or Computer in Hindi) और लैपटॉप या कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे लें को लेकर आपका कोई सवाल है तो आप बेझिझक कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें ताकि सभी को laptop ya Computer me screenshot kaise le में जानकारी मिल सके।