आज हम जानेंगे आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं की पूरी जानकारी (How to increase Eyesight in Hindi) के बारे में क्योंकि अधिकतर लोग अपनी बॉडी में सबसे ज्यादा अपने चेहरे का ही ध्यान रखते हैं और उसे स्वस्थ रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं, परंतु क्या आप जानते हैं कि चेहरे का ध्यान रखना आवश्यक है परंतु इसके साथ ही साथ शरीर के अन्य अंगों का भी ध्यान रखना आवश्यक है। जिस प्रकार चांद में दाग हो जाने पर चांद सुंदर नहीं दिखाई देता है, उसी प्रकार बॉडी में कोई भी कमी हो जाने पर हमारी पर्सनालिटी खराब हो जाती है।
बात करें अगर आंखों की तो आंखें स्वस्थ रखना हमारा सबसे परम कर्तव्य है क्योंकि आंखों में कोई प्रॉब्लम अगर हो जाती है तो यह हमें अंधा भी बना सकती है, जिसके बाद हम चाहे कितना भी सुंदर क्यों ना हो, हमें सारी दुनिया अंधेरा ही नजर आएगी। आज के इस लेख में जानेंगे कि आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं, आंखों की रोशनी कमजोर होने के कारण और लक्षण, ankhon ki roshni kaise badhaye, आदि की सारी जानकारीयां विस्तार में जानने को मिलेंगी, इसलिये पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढे़ं।
आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं? – How to increase Eyesight in Hindi

आंखों की रोशनी किसी भी व्यक्ति में तब तेजी के साथ कम होने लगती है, जब उसकी उम्र बढ़ने लगती है, जो कि स्वभाविक है। हालांकि इसके अलावा भी कुछ ऐसी गलतियां हैं, जो आंखों की रोशनी कमजोर करने का कारण बन सकती है। अत्यधिक नशा जो लोग करते हैं, उनकी आंखों की रोशनी कम हो जाती है।
ऐसा कहा जाता है कि कोई व्यक्ति भले ही कितना भी स्वस्थ क्यों ना हो, परंतु अगर वह आंख से अंधा हो गया है, तो उसकी पूरी जिंदगी बेकार मानी जाती है। इसलिए हमें सभी अंगों के साथ ही साथ आंखों का भी विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। आंखें कोमल अंग हमारी बॉडी का होती है। इसलिए इसे सावधानी के साथ संजोए रखना चाहिए।
आंखों की रोशनी कमजोर होने के कारण – Causes of Weak Eyesight in Hindi
- बढ़ती हुई उम्र
- मोतियाबिंद
- खाने में पौष्टिक तत्वों की कमी
- विटामिन सी की कमी
- दारु पीना
- गुटखा खाना
- अन्य नशा करना
- ज्यादा नंबर का चश्मा लगाना
- कैटारैक्ट
- मैक्यूलर डिजेरेशन
आंखों की रोशनी कमजोर होने के लक्षण – Symptoms of Weak Eyesight in Hindi
- चीजें साफ ना दिखाई देना
- छोटे अक्षर ना पढ़ पाना
- दूर की वस्तु साफ ना दिखाई देना
- रात में कुछ भी हल्का नजर आना
- लगातार आंखों में दर्द बने रहना
- आंखों से पानी आना
- किताबें पढ़ते समय सर में दर्द होना
- धूप में अधिक देर तक ना देख पाना
- आंखों में सूजन होना
- लालिमा होना
- आंखों में जलन का एहसास होना
आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय क्या है? – How to increase Eyesight Home Remedies in Hindi
देखिए आंखों की रोशनी बढ़ाने के कई उपाय मौजूद हैं परंतु उसमें से कुछ उपाय ऐसे हैं, जो आपकी आंखों को स्वस्थ करेंगे, इसकी गारंटी नहीं देते हैं परंतु कुछ उपाय ऐसे हैं जो घरेलू उपाय की कैटेगरी में आते हैं, जो आपके पेट में अच्छे से काम करते हैं और आपकी बॉडी के अन्य अंगों को पोषण देने के साथ ही साथ आंखों को भी पोषण देते हैं। लीजिए पेश है आंखों को बढ़िया करने के कुछ बेस्ट घरेलू उपाय।
1. भीगा हुआ बादाम बढ़ाए आंखों की रोशनी
बादाम वैसे तो थोड़ा सा महंगा आता है परंतु यह इतना भी महंगा नहीं है कि इसे कोई खरीद ना सके। हम जो उपाय आंखों को स्वस्थ करने के लिए बादाम का आपको बताने वाले हैं, उसमें आपको काफी कम बादाम का ही इस्तेमाल करना पड़ेगा। आपको अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए करना यह है कि जब आप रात में सोने के लिए जाए तब आपको 8 से 10 बादाम पानी में भिगोकर रख देने हैं और सुबह उठने के बाद इसे निकाल लेना है।
ये भी पढ़ें : थायराइड क्या है और कैसे होता है? थायराइड का इलाज कैसे करे
इसके पानी को आपको ड्रिंक कर लेना है और जो बादाम बचा है उसे आप को पीसकर के एक पेस्ट बना लेना है और इसका सेवन आपको दूध के साथ रोजाना करना है। फिर देखिए कैसे यह आपके दिमाग को तेज करेगा और आपकी कमजोर आंखों को भी अच्छा कर देगा।
2. किसमिस और अंजीर बढ़ाए आंखों की रोशनी
किशमिश का सेवन मोटा होने के लिए किया जाता है, वही अंजीर भी आपको शारीरिक बल देता है। इन दोनों का कंबीनेशन आपकी बॉडी को पोषण देगा और आंखों की रोशनी तेज करेगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको 15 किशमिश और 2 अंजीर रात के समय सोने के पहले पानी में भिगोकर रख देनी है और सुबह उठकर के आपको डायरेक्ट इसे कुच कुच कर खा जाना है। लगातार यह उपाय जारी रखिए और देखिए कैसे आपकी बॉडी में इसका प्रभावशाली इफेक्ट होता है।
3. आंखों की कसरत करें
कमजोर आंखों की रोशनी को दूर करने के लिए आप आंखों की कसरत भी कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपकी आंखों में मौजूद मांसपेशियां एक्टिव होती हैं जिससे उनकी कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होती है। आंखों की कसरत करने के लिए आपको अपनी आंखों को चारों दिशाओं में घुमाने का प्रयास करना है या फिर बार-बार आपको अपनी आंखों को तेजी के साथ खोलना और बंद करना है।
4. बादाम, मिश्री का सेवन करें
आप सिर्फ बादाम को खा कर के भी आंखों की रोशनी को तेज कर सकते हैं परंतु इसके अंदर अगर आप मिश्री मिला लेते है तो यह काफी तेजी के साथ काम करेगा और कमजोर आंखों को जल्दी से जल्दी स्वस्थ बनाने का काम करेगा।मिश्री और बादाम के साथ आपको थोड़ी सी सौंफ भी ले लेनी है और आपको इन सभी को आपस में मिलाकर के अच्छी तरह से पीस लेना है और रात को सोने के पहले आप को दूध के साथ 2 चम्मच से लेना है।
ये भी पढ़ें : पाचन शक्ति कैसे बढ़ाएं?
5. देसी घी इस्तेमाल करें
देसी घी आपको मार्केट में पहले से ही पैकिंग में मिल जाता है परंतु हमारी सलाह के अनुसार आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आपको पैकिंग वाला नहीं बल्कि किसी ऐसे व्यक्ति से घी खरीदना चाहिए, जो गाय भैंस पालने का काम करता है, क्योंकि उनके पास आपको शुद्ध घी मिल जाएगा। आदमी मोटा होने के लिए अधिकतर घी का इस्तेमाल करते हैं। इसके अंदर पाए जाने वाले मिनरल और विटामिन बॉडी के सभी अंगों को पोषण देते हैं जिसमें आंख भी शामिल है।
6. आंवला खाएं
क्या आप जानते हैं कि आंखों को स्वस्थ करने के लिए सबसे ज्यादा हमारी बॉडी को जिस चीज की दरकार होती है, वह है विटामिन सी। यह विटामिन सी आंवले जैसे खट्टे पदार्थ में भर भर कर पाया जाता है। आंवला आप डायरेक्ट खा कर के भी आंखों को स्वस्थ बना सकते हैं या फिर आप इसका मुरब्बा भी खा सकते हैं। सिर्फ आंवला ही नहीं अन्य जो खट्टी चीजें हैं, जैसे कि संतरा, मौसंबी इन सभी चीजों में विटामिन सी की अच्छी मात्रा उपलब्ध होती है। इसलिए किसी भी खट्टी चीज का सेवन करें और आंखों को स्वस्थ्य बना ले।
7. त्राटक करें
आपको हम बता दें कि, त्राटक एक प्रकार का अभ्यास होता है, जिसमें आपको किसी निश्चित चीज पर अपना ध्यान लगाना होता है। इस ध्यान में आपको अपनी पलकें नहीं झपकानी होती है। उदाहरण के तौर पर आप दीपक जला कर के उस पर अपना ध्यान लगा सकते हैं। इसके अलावा आप किसी भी चीज पर अपना ध्यान लगा सकते हैं। त्राटक करने पर शुरुआत में आपकी आंख में जलन होती है, परंतु जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते जाते हैं, वैसे-वैसे यह जलन कम होती जाती है।
इससे आपकी आंखों की दृष्टि तो बढ़ती ही है, साथ ही आपकी आंखें भी स्वस्थ बनती हैं। इसके अलावा इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आप आध्यात्म की फील्ड में जाना चाहते हैं या फिर तंत्र-मंत्र की फील्ड में जाना चाहते हैं, तो भी आपको इससे फायदा होगा, क्योंकि इन दोनों ही फील्ड में ध्यान लगाना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?
नीचे दी गई वस्तुओं को आपको डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए। इससे अगर आपकी आंखों की रोशनी कमजोर है तो वह तेज बनेंगी और अगर पहले से ही आपकी आंखें ठीक है, तो वह और भी स्वस्थ बनेगी।
- आंखों को धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।
- जब पढ़ाई करने बैठे तब जिस कमरे में लाइट तेज हो, उसी कमरे में पढ़ाई करें।
- कभी भी आंखों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें।
- धूप में जाते समय अगर आपको आंखों का नंबर नहीं है तो सामान्य चश्मा इस्तेमाल करें और अगर आंखों का नंबर है तो नंबर वाला चश्मा इस्तेमाल करें।
- लगातार कंप्यूटर की स्क्रीन पर ना देखें। कुछ देर का ब्रेक ले ले फिर देखें।
- आंखों की रोशनी तेज करने के लिए विटामिन सी से भरपूर खाना खाए, साथ ही पौष्टिक चीजें ग्रहण करें।
- ओमेगा 3 फैटी एसिड वाली चीजों का सेवन करें।
- हरी सब्जियां अधिक से अधिक खाने का प्रयास करें।
- अखरोट, बादाम, पिस्ता भी खाने का प्रयास करें।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय क्या है?
नीचे आपको उन सभी उपायों के बारे में जानकारी दी गई है जो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। उनका पालन करें और लाभ प्राप्त करें।
- आंखों को कभी भी रगड़ रगड़ कर साफ़ नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें हल्के हाथों से साफ करना चाहिए।
- जब कभी भी आंखों को धोने की आवश्यकता हो तो ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें।
- जिस कमरे में तेज लाइट हो, उसी कमरे में पढ़ाई करें।
- तेज धूप हो तो आंखों में कोई चश्मा अवश्य लगा ले।
- उसी नंबर के चश्मे का इस्तेमाल करें जिस नंबर के चश्मे को डॉक्टर ने आपको लेने के लिए कहा है।
- जिस कमरे में ज्यादा अंधेरा है वहां पर फोन या फिर कंप्यूटर लंबे समय तक ना चलाएं।
क्या ज्यादा नशा करने पर भी आंखों की रोशनी कम होती है?
हां
आंखें लाल क्यों दिखाई देती है?
जलन के कारण या फिर कचरा चला जाने के कारण
कमजोर आंखे होने पर कौन सा चशमा लगेगा, यह कैसे पता चलेगा?
इसके बारे में आपको डॉक्टर ही बताएगा।
आंखों की रोशनी तेज करने के लिए क्या खाएं
विटामिन सी से भरपूर चीजे
आंखों की रोशनी तेज करने की दवा कौन सी है?
बादाम पाक
निष्कर्ष
आज के इस लेख में आपने जाना आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं (How to increase Eye Sight in Hindi) इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद भी अगर आपके मन में की पूरी जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी। अगर फिर भी आपके मन में Aankhon ki Roshni Kaise Badhaye को लेकर कोई सवाल उठ रहा है तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं। हमारी विशेषज्ञ टीम आपके सभी सवालों का जवाब देगी।
अगर आपको लगता है कि इस लेख में कोई गलती है तो आप नीचे Comment करके हमसे बात कर सकते हैं, हम उसे तुरंत सुधारने की कोशिश करेंगे। अगर आपको हमारे द्वारा Aankhon ki Roshni Kaise Badhaye पर दी गई जानकारी पसंद आई है और आपको इस लेख से कुछ नया सीखने को मिलता है, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। आप इस लेख का पोस्ट लिंक ब्राउजर से कॉपी कर सोशल मीडिया पर भी साझा कर सकते हैं।