आज हम जानेंगे महिला पुलिस (Mahila Police Inspector) कैसे बने पूरी जानकारी (How To Become Mahila Police Inspector In Hindi) के बारे में क्योंकि हमारे देश में पुलिस में भर्ती होना लगभग अधिकतर विद्यार्थियों का सपना होता है क्योंकि पुलिस कि नौकरी को हमारे देश में सम्मान की निगाहों से देखा जाता है। जो लोग पुलिस में भर्ती होते हैं, उन्हें पुलिस में भर्ती होने के बाद काफी इज्जत मिलती है और उनकी समाज में एक अलग पहचान बन जाती है, वह जहां भी जाते हैं लोग उनकी इज्जत करते हैं।
अगर आपको भी आगे चलकर पुलिस में भर्ती होना है या फिर आप पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो आपको इस बात की इंफॉर्मेशन होनी चाहिए कि पुलिस बनने के लिए आपको क्या-क्या करना पड़ेगा अथवा पुलिस में भर्ती होने के लिए आपको कौन सी पढ़ाई करनी पड़ेगी। आज के इस लेख में जानेंगे कि Mahila Police Inspector Kaise Bane, महिला पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए क्या करे, Mahila Police Inspector Kya Hota Hai, महिला पुलिस बनने का तरीका, Mahila Police Kaise Bante Hain, आदि की सारी जानकारीयां विस्तार में जानने को मिलेंगी, इसलिये पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढे़ं।
महिला पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बने? – How to Become Lady Police Inspector Information in Hindi?

आज के टाइम में गवर्नमेंट के द्वारा जब पुलिस की भर्ती निकाली जाती है, तो पुरुष अभ्यर्थियों के साथ महिलाओं के लिए भी पुलिस में शामिल होने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। पुलिस में भर्ती होने के लिए आपके अंदर समाज सेवा का जज्बा होना चाहिए, साथ ही बिना डरे हुए और बिना किसी नेता के दबाव में आए हुए अपना काम करने की हिम्मत होनी चाहिए। अगर आपके अंदर पुलिस में भर्ती होने का जोश और जुनून है, तो निश्चित ही आप पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा कर सकते हैं और एक अच्छी सैलरी के हकदार बन सकते हैं तथा गवर्नमेंट जॉब वाले व्यक्ति कहला सकते हैं।
महिला पुलिस बनने के लिए क्या करे? – What to do to become Lady Police?
Mahila Police बनने के लिए यह आवश्यक नहीं है कि आप बहुत ज्यादा पढ़ाई करें। अगर आप दसवीं कक्षा पास हैं या फिर आपने 12वीं की पढ़ाई भी की है, तब भी आप महिला पुलिस में भर्ती होने का प्रयास कर सकते है। क्योंकि अधिकतर पुलिस की नौकरी में दसवीं कक्षा, बारहवीं कक्षा और ग्रैजुएट लोगों को ही आवेदन करने के लिए कहा जाता है। नीचे आप यह जानेंगे कि महिला पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बने? और महिला पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए आपके अंदर कौन सी योग्यताएं होनी चाहिए?
महिला पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए योग्यता – Qualification to become Lady Police Inspector
Mahila Police बनने के लिए कम से कम क्वालिफिकेशन दसवीं कक्षा पास मांगी जाती है। इसके अलावा अगर आपने 12वीं कक्षा पास की है या फिर आप ग्रेजुएट हैं, तो आप महिला पुलिस के उच्च पद पर पोस्टिंग पा सकते हैं। पुलिस डिपार्टमेंट में अलग-अलग पद होते हैं, इसलिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन मांगी जाती है।
महिला पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए आयु सीमा – Age Limit
- सामान्य वर्ग: कम से कम 18 साल अधिक से अधिक 23 साल
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग:कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 28 साल
- ओबीसी समुदाय: कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 25 साल
महिला पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए पात्रता – Eligibility to become Lady Police Inspector?
- महिला पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए अभ्यर्थी को मेंटली और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है।
- उसका दसवीं कक्षा या फिर 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
- महिला अभ्यर्थी की लंबाई और वजन दोनों महिला पुलिस इंस्पेक्टर भर्ती के नोटिफिकेशन के हिसाब से होना चाहिए।
- जो भी महिला इसमें आवेदन करना चाहती है, उसके ऊपर कोई भी पुलिस केस नहीं होना चाहिए।
महिला पुलिस इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का सिलेबस – Lady Police Inspector Recruitment Exam Syllabus
Mahila Police Inspector की एग्जाम में जो सवाल आते हैं, वह ज्यादा कठिन नहीं होते हैं। हालांकि जो लोग इसकी तैयारी नहीं करते हैं, उन्हें तो महिला पुलिस इंस्पेक्टर के एग्जाम में आने वाले आसान सवाल भी कठिन ही लगते हैं। अगर आप अच्छे से महिला पुलिस की एग्जाम की तैयारी करती हैं, तो निश्चित ही आप इस एग्जाम में अच्छे अंक ला सकती हैं। Mahila Police Inspector की एग्जाम में टोटल 100 क्वेश्चन आपसे पूछे जाते हैं।
हर एक क्वेश्चन का जवाब देने के लिए आपको चार ऑप्शन दिए जाते हैं, जिसमें से आपको सही ऑप्शन का चुनाव करना पड़ता है। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होती है। हर गलत उत्तर देने पर 0.15 अंक काट लिए जाते हैं। परीक्षा कमेटी के द्वारा तकरीबन 2 घंटे का समय आपको इस एग्जाम को देने के लिए दिया जाता है। इस एग्जाम में आपसे जनरल नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, गणित, रिजनिंग और करंट अफेयर से संबंधित क्वेश्चन पूछे जाते हैं।
महिला पुलिस इंस्पेक्टर बनने की प्रक्रिया – Procedure to Become Lady Police Inspector
Mahila Police Inspector बनने की प्रक्रिया भी बिल्कुल उसी प्रकार है, जिस प्रकार की प्रक्रिया पुरुषों के पुलिस बनने की होती है। महिला पुलिस इंस्पेक्टर बनने की प्रोसेस क्या है, इसकी जानकारी नीचे है
1. 12वीं कक्षा पास करें
पुलिस डिपार्टमेंट में भर्ती होने के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी जाती है, फिर भी यहां पर हम आपको यह बता दें कि आप को कम से कम 12वीं कक्षा तो पास करना ही है। 12वीं कक्षा पास करने के बाद आप पुलिस डिपार्टमेंट में कई पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसीलिए यह प्रयास करें कि 12वीं कक्षा में अच्छे से अच्छे अंक लाएं।
2. भर्ती के लिए अप्लाई करें
12वीं कक्षा को पास करने के बाद आपको तब तक इंतजार करना है, जब तक गवर्नमेंट पुलिस में Mahila Police की भर्ती के लिए कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं करती है।जैसे ही गवर्नमेंट के द्वारा कोई नोटिफिकेशन जारी होता है, वैसे ही आपको उसमें ऑनलाइन फॉर्म भरना पड़ता है और अपने आवश्यक डॉक्यूमेंट जमा करके आपको रसीद प्राप्त करनी होती है।
3. एग्जाम पास करें
ऑनलाइन पुलिस भर्ती का फॉर्म भरने के बाद परीक्षा कमेटी के द्वारा एक निश्चित दिन पर आपको एग्जाम देना पड़ता है। वर्तमान के टाइम में यह एग्जाम कंप्यूटर के माध्यम से होने लगा है। इस एग्जाम में आपको सभी क्वेश्चन ऑब्जेक्टिव टाइप के दिखाई देंगे। यानी कि आपको एक क्वेश्चन के चार ऑप्शन दिए जाएंगे, उसमें से आपको सही ऑप्शन का सिलेक्शन करना होता है। यह परीक्षा टोटल 100 अंकों की होती है। अगर आपने इस परीक्षा की तैयारी काफी पहले से ही स्टार्ट कर दी होती है तो आप इस परीक्षा में काफी अच्छे अंक ला सकते हैं।
4. शारीरिक परीक्षा पास करें
जब आप लिखित परीक्षा पास कर लेती हैं, तो उसके बाद पुलिस में महिला पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको शारीरिक एग्जाम देनी पड़ती है। इसमें आपको दौड़ लगाई जाती है। आपको तकरीबन ढाई किलो मीटर की दौड़ को 15 मिनट के अंदर पूरा करना होता है। पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट के अंदर तकरीबन 5 किलोमीटर की दौड़ को पूरा करना होता है।
अगर आप समय से पहले इस दौड़ को पूरी कर लेती हैं, तो आपको आगे के राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया जाता है और अगर आप दौड़ नहीं पूरी कर पाती हैं, तो आपका सपना पुलिस में महिला पुलिस इंस्पेक्टर बनने का यहीं पर खत्म हो जाता है। दौड़ के अलावा महिलाओं की लंबाई और उनका वजन भी नापा जाता है।
5. डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन
जब आप शारीरिक एग्जाम को पास कर लेते हैं, तो उसके बाद आपके सभी डॉक्यूमेंट की जांच पुलिस डिपार्टमेंट के द्वारा की जाती है। इसमें आपके 10वीं, 12वीं कक्षा की मार्कशीट या फिर ग्रेजुएशन की डिग्री तथा आपके द्वारा दिए गए सभी प्रकार के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाता है।
6. मेडिकल टेस्ट पास करें
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रोसेस पूरी होने के बाद आपको मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। इसमें आपके पूरे शरीर की अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा जांच की जाती है। अगर एग्जाम कमेटी को आपकी बॉडी में कोई भी कमी दिखाई देती है, जो Mahila Police Inspector बनने के लिए योग्य नहीं मानी जाती है, तो आपको आगे के राउंड में नहीं बुलाया जाता है और अगर आप इस राउंड को पास कर लेते हैं तो उसके बाद आपका सिलेक्शन महिला पुलिस इंस्पेक्टर के पद के लिए हो जाता है।
7. ट्रेनिंग कंप्लीट करें और पद ग्रहण करें
मेडिकल टेस्ट में पास होने के बाद आपको सीधा पोस्टिंग नहीं दी जाती है, बल्कि इसके पहले आपको 6 महीने या फिर 1 साल तक मुरादाबाद या फिर प्रयागराज में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पुलिस की ट्रेनिंग दी जाती है। आप जितने दिन भी ट्रेनिंग करते हैं, उसकी सैलरी भी आपको बाद में प्राप्त होती है। ट्रेनिंग कंप्लीट होने के बाद आपको पोस्टिंग दे दी जाती है और इस प्रकार से आप महिला पुलिस इंस्पेक्टर पुलिस डिपार्टमेंट में बनने में कामयाब हो जाती हैं।
महिला पुलिस इंस्पेक्टर का काम – Work of Lady Police Inspector
1. Mahila Police Inspector का मुख्य तौर पर काम होता है अपने उच्च अधिकारियों के द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करना, हालांकि जो महिला खुद पुलिस में उच्च पद पर होती है वह अपने से नीचे काम करने वाले पुलिस कर्मचारियों को आदेश देती है।
2. महिला पुलिस इंस्पेक्टर पुरुष पुलिस की तरह ही अपराधियों के द्वारा आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने से रोकते हैं और यह अपराधी को पकड़ कर के उसे अदालत में पेश करते हैं और आवश्यकता पड़ने पर अपराधी के खिलाफ गवाही देने का काम भी करते हैं।
3. Mahila Police Inspector उसके एरिया में आने वाले VIP लोगों को अपनी पुलिस टीम के साथ सुरक्षा देने का काम भी करती हैं।
4. अपने थाने के अंतर्गत आने वाले सभी प्रकार के मामलों की जांच करने का काम भी महिला पुलिस इंस्पेक्टर करती है।
5. इसके अलावा भी ऐसे कई काम है, जो महिला पुलिस इंस्पेक्टर करती है।
महिला पुलिस इंस्पेक्टर का वेतन – Salary of Lady Police Officer
अगर कोई महिला पुलिस डिपार्टमेंट में महिला कांस्टेबल के पद पर भर्ती होती है, तो आज के टाइम में उसकी महीने की सैलरी तकरीबन ₹28000 से लेकर ₹30000 के आसपास हो सकती है। इसके अलावा अगर कोई महिला सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती होती है, तो उसकी महीने की सैलरी ₹45,000 से लेकर ₹55,000 के आसपास हो सकती है। इस प्रकार महिलाओं को अलग अलग पदों के लिए अलग-अलग सैलरी होती है।
निष्कर्ष
आशा है आपको Mahila Police Inspector Details In Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। अगर अभी भी आपके मन में Mahila Police Inspector Kaise Bane (How To Become Mahila Police Inspector In Hindi) और महिला पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बने? को लेकर आपका कोई सवाल है तो आप बेझिझक कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें ताकि सभी को Mahila Police Inspector Kya Hota Hai के बारे में जानकारी मिल सके।
Police wale bhot bure hote he wo aapna kaam thik se nhi karte hee wo sab bheek magte he bade log galat karte he phir bhi pese lekar gareeb log ki madad nhi karte he me bhi bhot badi problam me hoon meri family ki madad nhi ki please koi he to hamri madad karye please
Kya jis bhi ladies ka operation huaa hai unka selection nhi hota hai
Police inspector banane ke liye digree leni padati hai
Sir mujhe inspector bana hai mai 12 bi pas ki hu
Agar hamare chasma chada h to kya hm phyisical main pass nhi honge am very tensed pls tell me
Kya hume police inspector banne ke liye digree Leni pdti hai ya phir hum 12 pass karke police inspector ban sakte hai