By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Supporting Ainain

जानकारी हिंदी में

  • कंप्यूटर
    कंप्यूटरShow More
    कंप्यूटर का इतिहास- history of computer in hindi
    कंप्यूटर का इतिहास- history of computer in hindi
    01/16/2024
    What is JavaScript in Hindi
    JavaScript क्या है और इसे कैसे सीखे? पूरी जानकारी हिंदी में
    01/16/2024
    आउटपुट डिवाइस के प्रकार- (Types of Output Devices)
    What is Output Device and its type in Hindi – आउटपुट डिवाइस क्या है और इसके प्रकार हिंदी में
    01/16/2024
    Keyboard Master Kaise Bane
    कीबोर्ड मास्टर क्या होता है? Keyboard Master कैसे बने? जानिए Keyboard Master बनने से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में
    01/16/2024
    इनपुट डिवाइस
    इनपुट डिवाइस क्या है और इसके प्रकार- (Input Device of Computer in Hindi)
    01/16/2024
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
    • कोर्सHot
    • करियर
  • स्वयं का विकास
    • स्वास्थ्य
    • सुंदरता
  • कैसे बने
  • हाउ टू
    हाउ टूShow More
    Ladki Se Baat Kaise Kare
    लड़की से बात कैसे करें? जानिए लड़की से बात करने से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में
    04/24/2024
    Kundli Kaise Dekhe
    कुंडली क्या होता है और कुंडली कैसे देखें? जानिए जन्म कुंडली देखने से जुड़ी सभी जानकारी
    03/29/2024
    Youtube Par Subscribers Kaise Badhaye 1
    यूट्यूब पर सब्सक्राइबर कैसे बढ़ाएं? जानिए यूट्यूब पर सब्सक्राइबर बढ़ाने से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में
    01/16/2024
    मूल निवास प्रमाण पत्र क्या होता है? Mool Niwas Praman Patra Kya Hota Hai?
    मूल निवास प्रमाण पत्र क्या होता है? Mool Niwas Praman Patra Kya Hota Hai
    01/16/2024
    किसी भी Sim का PUK Code कैसे पता करें
    सिम का PUK Code कैसे पता करे? पूरी जानकारी हिंदी में
    01/16/2024
  • Blog
    • अन्य
    • पैसा कैसे कमाये
    • आवेदन
    • शुभकामनाएं
    • नियम
    • तकनीकी ज्ञान
    • शेयर बाजार
    • क्रिप्टो
    • योजना
    • वित्त
    • नियम
Search
  • Advertise
Copyright © 2017 - 2024 SupportingAinain, All Rights Reserved.
Reading: पैन कार्ड क्या होता है? पैन कार्ड कैसे बनाएं?
Share
Font ResizerAa

Supporting Ainain

जानकारी हिंदी में

Font ResizerAa
  • कंप्यूटर
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • स्वयं का विकास
  • कैसे बने
  • हाउ टू
  • Blog
Search
  • कंप्यूटर
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
    • कोर्सHot
    • करियर
  • स्वयं का विकास
    • स्वास्थ्य
    • सुंदरता
  • कैसे बने
  • हाउ टू
  • Blog
    • अन्य
    • पैसा कैसे कमाये
    • आवेदन
    • शुभकामनाएं
    • नियम
    • तकनीकी ज्ञान
    • शेयर बाजार
    • क्रिप्टो
    • योजना
    • वित्त
    • नियम
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2017 - 2024 SupportingAinain, All Rights Reserved.

Home » Blog » पैन कार्ड » पैन कार्ड क्या होता है? पैन कार्ड कैसे बनाएं?

पैन कार्ड

पैन कार्ड क्या होता है? पैन कार्ड कैसे बनाएं?

Ainain
Last updated: 01/16/2024 9:23 pm
Ainain
Share
14 Min Read
SHARE

आज हम जानेंगे पैन कार्ड क्या है और कैसे बनाएं? पूरी जानकारी (How to Apply for Pan Card Online in Hindi) के बारे में क्योंकि जब आप बैंक में अकाउंट खुलवाने के लिए जाते हैं तब अकाउंट ओपन करने के लिए आपसे कुछ आईडेंटिटी प्रूफ मांगा जाता है और जब आप आईडेंटिटी प्रूफ की लिस्ट देखते हैं तो उसमें आपको पैन कार्ड का भी नाम दिखाई देता है। पैन कार्ड का आकार बिल्कुल आधार कार्ड की तरह ही होता है परंतु इसका काम आधार कार्ड से जरा सा डिफरेंट होता है।‌

पैन कार्ड में जो नंबर होता है उस नंबर के जरिए ही गवर्नमेंट आपके बैंक अकाउंट में कितना लेनदेन हुआ है इसकी जानकारी हासिल करती है। आज के टाइम में आप इंस्टेंट पैन कार्ड सिर्फ 5 मिनट के अंदर ही प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बस आपके आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक फोन नंबर की आवश्यकता होती है। आज के इस लेख में जानेंगे कि Pan Card Kaise Banaye, पैन कार्ड बनाने के लिए पात्रता, पैन कार्ड क्या है और इसे कैसे बनाते है, पैन कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज, आदि की सारी जानकारीयां विस्तार में जानने को मिलेंगी, इसलिये पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढे़ं।

Contents
पैन कार्ड क्या है? – What is Pan Card in Hindiपैन कार्ड बनाने के लिए पात्रतापैन कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज – Documents for making PAN Cardपैन कार्ड कैसे बनाएं? – How to Apply for Pan Card Online in Hindiपैन कार्ड बनाने के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नक्या पैन कार्ड के लिए ऑफलाइन भी अप्लाई किया जा सकता है?क्या एक व्यक्ति एक से अधिक पैन कार्ड रख सकता है?ऑनलाइन पैन कार्ड अप्लाई करने की फीस क्या है?पैन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद कब हमें प्राप्त होगा?पैन कार्ड का उपयोग क्या है?निष्कर्ष

पैन कार्ड क्या है? – What is Pan Card in Hindi

Pan Card Kaise Banaye
Pan Card Kaise Banaye

जब आप कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट जमा करके पैन कार्ड ऑनलाइन बनवाने की सभी प्रक्रिया को पूरी कर लेते हैं तो उसके बाद आपका पैन कार्ड बन जाता है और आपका पैन कार्ड पोस्ट के माध्यम से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा सीधा आपके दिए गए एड्रेस पर भेज दिया जाता है। पैन कार्ड दिखने में एक प्लास्टिक का कार्ड होता है जिसके ऊपर 10 अंक छपे हुए होते हैं। यही आपका पैन कार्ड नंबर होता है। पैन कार्ड को परमानेंट अकाउंट नंबर कहते हैं, जो इसका फुल फॉर्म अंग्रेजी भाषा में होता है और हिंदी में इसे स्थाई खाता संख्या कहते हैं।

इसके अलावा पैन कार्ड के ऊपर की साइड में आपका नाम भी लिखा हुआ होता है, साथ ही आपके पिताजी का नाम भी होता है। इसके साथ ही इसमें आपकी डेट ऑफ बर्थ भी होती है और आपने जो सिग्नेचर पैन कार्ड बनाते समय की होती है वह सिग्नेचर भी आपके पैन कार्ड के ऊपर होती है और ऊपर की साइड में दाहिनी तरफ आपकी फोटो भी छपी हुई होती है तथा ऊपर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट लिखा हुआ होता है।

हर व्यक्ति के पैन कार्ड का नंबर अलग अलग होता है। मुख्य तौर पर इसका इस्तेमाल टैक्स भरने के लिए ही किया जाता है परंतु कुछ जगह पर इसे आईडेंटिटी प्रूफ के तौर पर भी मांगा जाता है।‌ एक व्यक्ति का पैन कार्ड सिर्फ एक ही बार बनता है। कोई व्यक्ति दो पैन कार्ड अपने नाम पर नहीं बनवा सकता।

पैन कार्ड बनाने के लिए पात्रता

  • इसे बनाने के लिए उम्र की कोई भी लिमिट नहीं है।
  • इंडियन व्यक्ति पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकता है।
  • कंपनी या फिर फर्म भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

पैन कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज – Documents for making PAN Card

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • राशन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बिजली या फिर पानी का बिल
  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • दसवीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज की 2 रंगीन फोटो
  • फोन नंबर
  • बैंक अकाउंट नंबर
  • 107 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट

पैन कार्ड कैसे बनाएं? – How to Apply for Pan Card Online in Hindi

आजकल सब कुछ ऑनलाइन हो गया है।‌इसीलिए गवर्नमेंट के द्वारा ऐसे लोगों को सुविधा देने के लिए विभिन्न पोर्टल लांच किए गए हैं जो अभी तक अपना पैन कार्ड नहीं बना पाए हैं और अपना पैन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं। अगर आपने भी अभी तक अपना परमानेंट अकाउंट नंबर प्राप्त नहीं किया है तो आप कैसे पैन कार्ड बनवा सकते हैं, उसकी प्रोसेस आपको आगे बताई जा रही है।

1. पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको NSDL की वेबसाइट का इस्तेमाल करना होगा। हमने उस वेबसाइट का लिंक नीचे दिया है। उस लिंक पर क्लिक कर कर सबसे पहले एनएसडीएल की वेबसाइट पर पहुंच जाएं

Official Website Link

2. वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको online pan services का ऑप्शन दिखाई देगा। यह ऑप्शन आपको अपने डिवाइस में नीचे की साइड बाई तरफ दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।

3. अब डिफरेंट टाइप के ऑप्शंस आपको अपने डिवाइस की स्क्रीन पर दिखाई दे रहे होंगे। उनमे से आपको apply for PAN online वाले ऑप्शन को ढूंढना है और प्राप्त होने के बाद इस ऑप्शन को दबा देना है।

Apply For Pan Online
Apply For Pan Online

4. अब जो नया पेज आपकी स्क्रीन पर खुला है, उसी पेज में आपको apply का एक लिंक दिखाई देगा, यह लिंक आपको नीचे की साइड में दिखाई देगा। इसे दबा दें।

Apply
Apply

5. अब जो फॉर्म आपकी स्क्रीन पर ओपन हो करके आया है उसमें कुछ जरूरी जानकारियों को आप को भरना है जिसके बारे में नीचे आपको बताया जा रहा है।

Fill Form
Fill Form
  • एप्लीकेशन टाइप : इसमें हमें टोटल तीन प्रकार के ऑप्शन दिखाई देते हैं, आपको उन तीनों में से New Pan Indian Citizen वाले ऑप्शन का सिलेक्शन कर देना है।
  • केटेगरी : इसमें आपको इंडिविजुअल को सिलेक्ट करना है।

6. आगे की प्रक्रिया में आपको अपना नाम, अपनी उम्र, अपनी वर्किंग ईमेल आईडी और अपने फोन नंबर को डालना है।

7. अब आपको captcha code को भी सही-सही भर देना है।

8. अब नीचे की तरफ जो बॉक्स आपको दिखाई दे रहा है उसे check mark कर दें।

9. अब नीचे की साइड में जो submit की बटन आपको दिखाई दे रही है, उसे दबा दें।

10. इतनी प्रक्रिया जब आप पूरी कर लेंगे तब आपको एक token number प्राप्त हो जाएगा, उसे कहीं पर लिखकर रख ले।

11. अब आप स्क्रीन पर continue with Pan application का जो ऑप्शन दिखाई दे रहा है उसे दबा दें।

12. अब जो नया पेज ओपन हुआ है उसमें आपको डॉक्यूमेंट जमा करने के लिए कहा जाएगा और इसके लिए आपको टोटल तीन ऑप्शन दिए जाएंगे। उन तीनों ऑप्शन में से आपको दूसरा वाला ऑप्शन “submit scanned images through e- sign” को दबाना है और फिर अपना खुद का डिजिटल सिग्नेचर और अपने पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो को आपको upload कर देना है।

13. अब आपको एक खाली बॉक्स दिखाई देगा। उस खाली बॉक्स में आपको अपने आधार कार्ड के सबसे आखरी में जो 4 अंक हैं उसे डालना है और उसके बाद आपको अपना खुद का नाम, अपना जेंडर, अपने जन्म की तारीख और रजिस्ट्रेशन नंबर को भी डाल देना है। इसके अलावा भी आपको कुछ अन्य जानकारियों को भर देना है।

14. सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको next की बटन जो दिखाई दे रही है, उसे दबाना है।

ये भी पढ़ें : पैन कार्ड कैसे डाउनलोड करें

15. अब जो पेज आपकी स्क्रीन पर खुला है, उसमें आपको अपने source of income का सिलेक्शन करना है। इसके लिए आपको कुछ ऑप्शन भी दिए जाएंगे, उसमें से आप अपने लिए सूटेबल ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं।

16. अब आगे की प्रक्रिया में आपको पैन कार्ड कम्युनिकेशन ऐड्रेस के तहत ऑफिस या फिर घर के एड्रेस में से किसी भी एक ऑप्शन का सिलेक्शन करना है और फिर उससे संबंधित जानकारी भी आप को दी गई जगह में भर देनी है।

17. अब आगे आपको आप जिस जगह पर रहते हैं उस जगह का एरिया कोड, टाइप, नंबर, और रेंज कोड इंटर करना है।

18. इतनी जानकारी भर लेने के बाद आपको जो next की बटन अपनी स्क्रीन पर दिखाई दे रही है, उसे दबाना है।

19. अब आगे वाले पेज पर आपको एड्रेस प्रूफ, आईडी प्रूफ और जन्मतिथि प्रूफ के तौर पर सूटेबल डॉक्यूमेंट को भी submit कर देना है। आप चाहे तो यहां पर आधार कार्ड का यूज भी कर सकते हैं।

20. अब अगली प्रक्रिया में आपको अपना नाम, अपनी जगह का नाम और तारीख की जानकारी के अलावा फोटो, डिजिटल सिगनेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है और declaration की प्रक्रिया को पूरा करना है।

21. अब आपको नीचे की साइड में जो submit की बटन दिखाई दे रही है, उसे दबाना है।

22. अब जो पेज आपकी स्क्रीन पर खुला है, उसमें आपको अपने आधार कार्ड के 8 अंको को भरना है और फिर proceed की बटन दबानी है।

23. अब आपको payment करने के लिए कहा जाएगा। अपने लिए सूटेबल पेमेंट मेथड का इस्तेमाल करके आप पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करें।

24. जब आप पेमेंट कर देते हैं तो आपको अपनी स्क्रीन पर OTP authentication का एक ऑप्शन दिखाई देता है। इसे आपको दबा देना होता है।

25. जब आप ओटीपी ऑथेंटिकेशन ऑप्शन को दबाते हैं तो एक OTP आपको आपने जो फोन नंबर दिया है उस पर मिलता है, उस ओटीपी को आप को दी गई जगह में डाल देना होता है और submit को क्लिक कर देना होता है।

26. सबमिट पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपको “CONTINUE WITH E-SIGN” का ऑप्शन दिखाई देगा, इसे भी आप को दबाना है।

ये भी पढ़ें : पैन कार्ड में नाम कैसे बदलें ऑनलाइन

27. अब जो नया पेज ओपन हुआ है, वहां पर आपको तय जगह पर अपने आधार कार्ड के नंबर को डाल देना है और फिर term and condition को आपको एक्सेप्ट करना है और फिर नीचे की साइड में जो Send OTP लिखा हुआ है उस पर क्लिक कर देना है।

28. अब आपको अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर पर OTP मिलेगा, उसे आपको तय जगह में भरना है और फिर verify OTP को दबाना है। इतना करते ही ईसाइन पूरा हो जाएगा।

29. अब बस आपको शांति से बैठना है क्योंकि आपके PAN Card online application की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा आपके पैन कार्ड के एप्लीकेशन की वेरिफिकेशन और जांच की जाएगी और सब कुछ सही रहने पर आपको अपना पैन कार्ड 7 से 15 दिनों के अंदर ही पोस्ट के जरिए मिलेगा।

पैन कार्ड बनाने के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या पैन कार्ड के लिए ऑफलाइन भी अप्लाई किया जा सकता है?

जी हां

क्या एक व्यक्ति एक से अधिक पैन कार्ड रख सकता है?

नहीं यह जुर्म है।

ऑनलाइन पैन कार्ड अप्लाई करने की फीस क्या है?

₹107 अथवा 119 रुपए

पैन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद कब हमें प्राप्त होगा?

7 से लेकर के 15 दिनों के बीच

पैन कार्ड का उपयोग क्या है?

बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए, आइडेंटिटी के तौर पर, टैक्स भरने के लिए, जीएसटी लेने के लिए इत्यादि।

निष्कर्ष

आशा है आपको Pan Card Kaise Banaye के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। अगर अभी भी आपके मन में How to Apply for Pan Card Online in Hindi और पैन कार्ड कैसे बनाएं? को लेकर आपका कोई सवाल है तो आप बेझिझक कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें ताकि सभी को Pan Card Kya Hai के बारे में जानकारी मिल सके।

You Might Also Like

आधार कार्ड से पैन कार्ड कैसे निकाले? जानिए आधार कार्ड के माध्यम से पैन कार्ड प्राप्त करने से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में

How to Change Name in Pan Card Online in Hindi? – पैन कार्ड में नाम कैसे बदलें ऑनलाइन की पूरी जानकारी हिंदी में

How to change the address in pan card – ऑनलाइन पैन कार्ड में पता कैसे बदलें ? pan card me address change kaise kare

पैन कार्ड डाउनलोड कैसे करे? जानिए पैन कार्ड डाउनलोड से जुड़ी सभी जानकारी हिन्दी में

How to Apply For Pan Card Online? पैन कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करें पूरी जानकारी हिंदी में

TAGGED:Pan Card Kaise Banayeपैन कार्ड क्या है और इसे कैसे बनाते हैपैन कार्ड बनाने के लिए दस्तावेजपैन कार्ड बनाने के लिए पात्रता
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Ainain
Follow:
मैं supportingainain ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी साझा करता हूं। ❤️ Contact us via Email - ainain6971@gmail.com
Previous Article Play Store Id Kaise Banaye प्ले स्टोर की आईडी कैसे बनाएं? जानिए Play Store Ki id Kaise Banate Hai से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में
Next Article Business Ideas in Hindi कम खर्च में सबसे अच्छा व्यापार | Small Business Ideas in Hindi
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

What is NDA in Hindi
एनडीए क्या है और एनडीए एग्जाम कैसे दें? NDA Exam Complete Guide in Hindi (2025)
शिक्षा कोर्स 08/05/2025
Ladki Se Baat Kaise Kare
लड़की से बात कैसे करें? जानिए लड़की से बात करने से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में
हाउ टू 04/24/2024
Kala Gond Siyah In Hindi
काला गोंद क्या होता है और काला गोंद कैसे बनता है? काला गोंद के फायदे, उपयोग और नुकसान की पूरी जानकारी
जानकारी 04/10/2024
Chutti Ke Liye Application
Chutti Ke Liye Application – छुट्टी के लिए आवेदन कैसे लिखें?
आवेदन 04/09/2024

Supporting Ainain

इस ब्लॉग पर हम तकनीक, गाइड, पैसे कमाने के तरीके, कैसे बनें, तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि जैसे विभिन्न विषयों पर हिंदी में जानकारी साझा करते हैं।

Quick Link

  • About
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Affiliate Disclosure
  • Sitemap

Our Sister Sites

  • HealhthZylo.com
  • RegularLoot.com
  • SkillUpKaro.com
  • ainain.org

Stay Connected

12.4kFollowersLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Supporting AinainSupporting Ainain
Follow US
Copyright © 2017 - 2024 SupportingAinain, All Rights Reserved.
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist