आज हम जानेंगे लड़की को प्रपोज कैसे करें की पूरी जानकारी (How to Propose Girl in Hindi) के बारे में क्योंकि जब लड़के 14 या 15 साल की उम्र को पार कर लेते हैं तो उनमें कई बदलाव होते हैं और उन्हीं बदलाव की वजह से वह लड़कियों के प्रति आकर्षित होने लगते हैं जो कि स्वाभाविक ही है। कई बार किसी लड़के का किसी लड़की के प्रति आकर्षण कुछ ही दिन या फिर महीने के लिए होता है।
परंतु कई बार लड़के लड़की को इस कदर पसंद करने लगते हैं कि उन्हें उनसे प्यार हो जाता है और फिर वह किसी भी प्रकार से अपनी पसंदीदा लड़की को अपना बनाने के बारे में सोचते हैं। ऐसे में सबसे पहली चीज यह आती है कि वह लड़की से अपने प्यार का इजहार करें, परंतु तब क्या हो, जब लड़के को यह पता ही ना हो कि, प्यार का इजहार कैसे किया जाता है, ladki ko propose kaise kare अथवा लड़की को प्रपोज कैसे करते हैं।
लड़की को प्रपोज कैसे करें? – How to Propose Girl in Hindi

कुछ लड़के बचपन से ही काफी ज्यादा एडवांस होते हैं। इसीलिए वह पहले से ही लड़कियों को किस प्रकार से पटाया जाता है इसकी कला जानते हैं। हालांकि सब का स्वभाव एक जैसा नहीं होता है। इसीलिए ऐसे लड़कों के लिए अपनी पसंदीदा लड़की को प्रपोज करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है जो संकोची स्वभाव के होते हैं या फिर जो अंतर्मुखी होते हैं।
क्योंकि उनके मन में पहला क्वेश्चन यहीं आता है कि अगर उन्होंने लड़की को प्रपोज किया और लड़की ने बदले में थप्पड़ मार दिया तो क्या? फिर तो हमारी इज्जत का कचरा हो जाएगा और यही डर उन्हें लड़कियों को प्रपोज करने से रोकता है।
लड़की को प्रपोज करने के लिए क्या करें?
बात करें अगर किसी लड़की से अपने प्यार का इजहार करने की या फिर किसी लड़की को आई लव यू बोलने कि तो यह काम आपको तब तक ही मुश्किल लगता है जब तक कि आप अपने मन से इस बात को नहीं निकाल देते हैं कि ऐसा कहने पर आपके साथ कुछ उल्टा सीधा हो सकता है।
लड़कियों को प्रपोज करने के कई तरीके होते हैं। अगर आप हमारे द्वारा बताए गए तरीके को करके उन्हें प्रपोज करते हैं तो यह निश्चित है कि आपको सामने से हां सुनने को मिले, तो चलिए जानते हैं लड़की से अपने प्यार का इजहार कैसे करें।
1. उसके दिल की बातों को जाने
आप जिस लड़की को पसंद करते हैं, अगर आप उसे हमेशा के लिए अपना बनाना चाहते हैं तो उसे प्रपोज करने से पहले आपको इस बात की भी जानकारी हासिल करनी पड़ेगी कि क्या वास्तव में वह भी आपके लिए वैसा ही महसूस करती हैं जैसा कि आप उसके लिए महसूस कर रहे हैं। कहीं ऐसा ना हो कि प्यार की ट्रेन सिर्फ आपके साइड से ही चल रही हो और वहां से ऐसा कुछ भी ना हो।
इस बात को जानना इसलिए आवश्यक है क्योंकि बिना इस बात को अगर आप जाने हुए उसे प्रपोज करेंगे तो क्या पता वह आपको मना कर दे क्योंकि उनके मन में ऐसा कुछ भी ना हो, जैसा कि आप सोचते हैं।
अगर आपको यह पता है कि वह भी आपके बारे में पॉजिटिव रिस्पांस रखती है तो आपको आगे बढ़ना चाहिए और अगर उसके मन में ऐसा कुछ नहीं है तो आपको उसके साथ दोस्ती करनी चाहिए और उसके साथ हंसी मजाक करना चाहिए। कई बार ऐसा भी होता है कि लड़कियां पहले किसी लड़के को पसंद नहीं करती है परंतु उसके साथ दोस्ती करने पर धीरे-धीरे वह भी उसे लाइक करने लगती हैं।
2. अपनी दोस्ती मजबूत करें
देखिए यहां पर आपको यह बात अच्छे से समझनी होगी कि लड़कियां किसी भी लड़के को आसानी से अपना दिल नहीं देती है ना ही वह किसी भी लड़के के साथ आसानी से रिलेशनशिप में आती हैं, क्योंकि उनके ऊपर कई पाबंदियां होती हैं। इसीलिए वह किसी भी लड़के के ऊपर काफी सोच-विचार कर ही भरोसा करती हैं।
ये भी पढ़ें : लड़की को इंप्रेस कैसे करें?
इसीलिए आप जिस लड़की को प्रपोज करना चाहते हैं या फिर आप जिस लड़की से प्यार करते हैं आपको सबसे पहले उनके साथ अपनी दोस्ती को मजबूत करना होगा क्योंकि जब आपकी उनके साथ अच्छी दोस्ती हो जाएगी तो धीरे-धीरे वह आप पर भरोसा करने लगेंगी और कई बार यह देखा गया है कि लड़कियां वैसे ही लड़कों की गर्लफ्रेंड बनती है जो कभी उनके अच्छे दोस्त होते हैं।
दोस्ती मजबूत करने के लिए आप उनकी सहायता कर सकते हैं, उनके साथ हंसी मजाक कर सकते हैं और अपने तरीके से उन्हें खुश रखने का प्रयास कर सकते हैं। लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत अच्छे लगते हैं जो उनकी सहायता करते हैं और हमेशा उन्हें खुश रखने की कोशिश करते हैं।
3. उनके सिग्नल को समझें
जब लड़कियां किसी लड़के के प्रति आकर्षित हो जाती हैं या फिर वह किसी लड़के के प्रति कुछ ऐसा महसूस करती हैं जिसे प्यार का नाम दिया जा सकता है, तो वह उस लड़के को किसी ना किसी प्रकार से इस बात का एहसास दिलवाने के लिए कि वह भी उसे पसंद करती हैं, कुछ ना कुछ सिग्नल अवश्य देती हैं।
हालांकि कोई भी लड़की डायरेक्ट तौर पर किसी भी लड़के से यह नहीं कहती है कि वह उसे पसंद करती है परंतु वह कुछ ऐसे इशारे या फिर सिग्नल अवश्य देती है, जिसके जरिए लड़कों को यह पता चल जाए कि वह उसे पसंद करती हैं परंतु लड़के उनके मन की बातों को या फिर उनके इशारे को समझ ही नहीं पाते।
ये भी पढ़ें : लड़की कैसे पटाए?
यहां पर नीचे हम आपको कुछ ऐसे इशारे बता रहे हैं जो लड़कियां तब देती है, जब वह किसी लड़के को पसंद करती हैं। अगर आपको भी कुछ ऐसे ही इशारे प्राप्त हो रहे हैं जो हम आपको नीचे बता रहे हैं तो समझ लीजिए कि आपकी प्यार की रेलगाड़ी अपने स्टेशन पर पहुंचने वाले हैं।
- आपकी हर बात को वह अटेंशन देती है
- वह अधिक देर तक आपसे आंख नहीं मिला पाती है।
- जब आप उसके सामने आते हैं तो वह अपने कपड़ों को और अपने बालों को सही करने लगती है।
- आपको देख कर के वह अपने बालों की लटो को सही करने लगती है।
- आपकी बोरिंग बातों को भी वह बड़े ही इंटरेस्ट ले करके सुनती है।
- जब आप उसे SMS करते हैं तो वह तुरंत ही आपके SMS का जवाब देती है।
- जब वह आपकी नकल करना चालू कर देती है।
- जब आप परेशान होते हैं तो वह आपकी परेशानी का कारण पूछती है।
- आपसे बात करने के वह तरह-तरह के बहाने ढूंढती है।
- दूसरी लड़कियों से बातें करने पर वह आपके ऊपर गुस्सा होती है।
4. अपने डर को बाहर निकाले
कुछ लड़के ऐसे होते हैं जो लड़की की तरफ से पॉजिटिव सिग्नल मिलने के बावजूद भी उन्हें अपने दिल की बातें बताने से घबराते हैं अथवा उन्हें प्रपोज करने से डरते हैं, जिसका कारण यह होता है कि वह अंदर ही अंदर इस बात को लेकर के परेशान होते हैं कि, अगर उन्होंने लड़की को प्रपोज कर दिया और उन्होंने जो सोचा है वैसा नहीं हुआ तो क्या होगा, कहीं वह लड़की उनके साथ दोस्ती ना तोड़ दे या फिर उन्हें एक जोरदार थप्पड़ ना रसीद कर दे।
यहां पर हम लड़कों से यह कहना चाहते हैं कि देखिए अपने दिल की बातों को दिल में रख कर के परेशान होने से अच्छा है कि आर या पार की लड़ाई लड़ी जाए। लड़कियां किसी भी बात को ज्यादा दिन तक अपने दिल से लगा कर नहीं रखती हैं। अगर लड़कियां बुरा मान भी जाती हैं तो आप आसानी से उन्हें सॉरी बोल कर के फिर से मना सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Handsome कैसे बने?
तो इस प्रकार अपने मन से इस बात को बिल्कुल बाहर निकाल दें कि आपके प्रपोज करने पर अगर वहां से पॉजिटिव रिस्पांस नहीं आता है तो क्या होगा। आपको आर या पार की लड़ाई लड़ने के लिए इसके लिए तैयार रहना पड़ेगा और यह आपको हर हाल में करना ही पड़ेगा। बिना इसे किए हुए आप अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचेंगे।
5. अपने दिल की बात कह डालें
यह वह समय होता है जब किसी भी लड़के को सबसे ज्यादा डर लगता है। भले ही वह लड़का आम जिंदगी में कितना भी बड़ा डॉन क्यों ना हो या फिर कितना भी बड़ा दिलेर आदमी क्यों ना हो। इस मोड़ पर आने के बाद अच्छे-अच्छे लड़कों की हवा टाइट हो जाती है, परंतु जब यह करना ही है तो डर किस बात का।
लड़की से अपने प्यार का इजहार करने के लिए आपको किसी ऐसी जगह की तलाश करनी होगी, जहां पर उसके घरवालों का आना जाना ना हो, साथ ही उस जगह पर लड़की अपने आपको कंफर्टेबल महसूस करें। इसके बाद आपको गुलाब का फूल अपने हाथों में लेना है और लड़की के पास जाना है।
ये भी पढ़ें : पिंपल्स को प्राकृतिक और स्थायी रूप से कैसे हटाएं?
हो सके तो आपको ऐसी जगह पर उसे प्रपोज करना है जहां पर कोई भी ना हो। लड़की के पास जाने पर आपको लड़की को अपनी आंखों को बंद करने के लिए कहना है। जब वह अपनी आंखें बंद करें तब आपको अपने घुटनों के बल बैठ जाना है और फिर लड़की से अपनी आंखें खोलने के लिए कहना है।
इसके बाद आपको पहले से ही रटी रटाई कोई फेमस लाइन बोलनी है और लड़की से अपने प्यार का इजहार करना है। ऐसा करने पर अगर उसके दिल में आपके लिए पॉजिटिव फीलिंग होगी तो वह तुरंत ही आपके हाथों से गुलाब ले लेगी। इसके बाद आपको लड़की को टाइट हग करना है। इस प्रकार वह आपकी गर्लफ्रेंड बन जाएगी।
कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जो तुरंत ही रिस्पांस नहीं देती हैं। इसीलिए आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपको उन्हें समय देना है और 1 से 2 दिन के बाद उन्हें फिर से इसके बारे में पूछना है, क्योंकि जब कोई लड़की समय मांगती हैं, तो तकरीबन 90 परसेंट यह संभावना होती है कि उनका जवाब हां ही होता है, वही जो लड़कियां किसी लड़के को पसंद नहीं करती हैं और वह लड़का उन्हें प्रपोज करता है, तो लड़कियां ऑन द स्पॉट ही उस लड़के को मना कर देती हैं।
निष्कर्ष
आशा है आपको ladki ko propose kaise kare के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। अगर अभी भी आपके मन में ladki ko propose kaise kare (How to Propose Girl in Hindi) और लड़की को प्रपोज कैसे करें? को लेकर आपका कोई सवाल है तो आप बेझिझक कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें ताकि सभी को ladki ko propose kaise kare में जानकारी मिल सके।