कैंसिल चेक क्या है? Cancelled Cheque को भारत में सबसे लोकप्रिय और पारंपरिक बैंकिंग उपकरणों में गिना जाता है। जब से बैंकिंग क्षेत्र में नई नई टेक्नोलॉजी का आगमन हुआ है, तब से पैसे का लेनदेन अब कुछ बटन को क्लिक करके ऑनलाइन किया जा सकता है।
हालाँकि, इतनी नई टेक्नोलॉजी आने के बाद भी चेक का उपयोग अभी भी लोग कर रहे है। और चेक उन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, जिन लोगो को ऑनलाइन तरीकों के बारे में अभी भी ज्यादा जानकारी नहीं है या जो इसे समझ नहीं पाते हैं। तो चलिए हम Cancel Cheque Kya Hai, Cancel Cheque Kaise Banaye, Uses Of Cancelled Cheque In Hindi, Cancelled Cheque meaning in Hindi के बारे में समझते है|
Cancelled Cheque क्या है? (What is Cancelled Cheque in Hindi) –
कैंसिल चेक भी एक प्रकार का चेक ही होता है। जब भी हम किसी चेक पर दो लाइन खींच लेते है और चेक के उपर हम Cancelled लिख देते है तो उसे हम कैंसिलचेक कहते है। इस चेक का उपयोग पैसे निकालने के लिए नहीं किया जा सकता है।
Cancelled Cheque कैसे बनाए?
कैंसिल चेक बनाना बहुत आसान है। अगर आप नहीं जानते है तो कोई बात नहीं यहां से आगे में आपको आसान तरीके बताने वाला हूं कि आप Cancelled Cheque कैसे बना सकते है? सबसे पहले आपको अपना एक चेक लेना है। उस चेक में आपको एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक आपको पेन से दो लाइन खींच नी है। और इस चेक में आपको Cancelled लिखना है। एक Cancelled चेक बनाने के लिए चेक पर आपको कोई हस्ताक्षर करने की आवश्यकता नहीं है।
Cancelled Cheque का उपयोग कब होता है?
कैंसिल चेक के उपयोग से हम बैंक से पैसे तो नहीं निकाल सकते हैं लेकिन इसके अलावा अन्य और भी उपयोग है जिसके लिए Cancelled Cheque की हमे जरुरत होती हैं। यहां पर मैंने आपको कुछ उपयोग नीचे बताए है।
(1).जब भी हम किसी दूसरी शाखा में नया खाता खोलने के लिए जाते है तो बैंक में भी आपके Cancelled Cheque की जरूरत होती है।
(2).अगर आप स्टोक मार्केट या ट्रेड करना चाहते है तो आपको Demat Account बनाना होता है और डीमेट अकाउंट बनाने के लिए भी आपसे आईडी प्रूफ के तौर में Cancelled Cheque की जरूरत होती है।
(3).जब आप ऑफ़लाइन के माध्यम से अपने provident fund को वापस लेना चाहते हैं, तो आपको वेरिफाई करने के लिए अन्य दस्तावेजों के साथ cancelled cheque जमा करना होता है।
(4).जब भी आप कोई insurance पॉलिसी खरीदने के लिए जाते है तो insurance कंपनिवाले भी आपसे एक कैंसिल चेक जरूर मागते है
FAQ
एक चेक को कैसे कैंसिल चेक बनाते है?
कैंसिल चेक करने के लिए, बस चेक में एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक लाइनें खींचें और बीच में ‘Cancelled’ लिखें।
क्या मुझे कैंसिल चेक पर signature करने की आवश्यकता है?
नहीं, Cancelled किए गए चेक पर हस्ताक्षर करने की जरूरत नहीं है और करे भी नहीं।
कैंसिल चेक में कौन से रंग की पेन का उपयोग करना चाहिए?
हस्ताक्षर करते समय हमेशा नीले या काले बॉल पेन का उपयोग करें।
कैंसिल चेक में क्या जानकारी होती है?
Cancelled किए गए चेक में खाताधारक का नाम, खाता संख्या, MICR कोड, IFSC कोड, शाखा का नाम, शाखा का पता होता है।
Conclusion
तो दोस्तो आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि कैंसिल चेक क्या है और कैसे बनाए और इसका उपयोग कहा कहा होता है। अगर अभी भी आपको कैंसिल चेक से जुड़ी कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताए।