आज हम जानेंगे फ्रांस की मुद्रा क्या है (What is the currency of France in Hindi), के बारे में पूरी जानकारी। इस बात से तो आप भली-भांति परिचित होंगे कि, दुनिया के जितने भी देश है, उन सभी देशों में उनकी अपनी अलग-अलग करेंसी होती है। हमारे भारत देश की बात करें तो हमारे भारत देश की करेंसी को रुपया कहा जाता है। हमारे भारत देश की करेंसी रुपया को नेपाल देश ने भी अडॉप्ट किया है।
इसके अलावा बांग्लादेश की करेंसी को टका कहा जाता है, वहीं अमेरिका देश की करेंसी को डॉलर कहा जाता है। करेंसी को हिंदी भाषा में मुद्रा कहकर बुलाया जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए दुनिया की एक शक्तिशाली देश फ्रांस की करेंसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, क्योंकि अधिकतर लोग इंटरनेट पर यह सर्च करते रहते हैं कि फ्रांस की मुद्रा क्या है अथवा फ्रांस की करेंसी का नाम क्या है। तो आज के लेख में हमसे जुड़े रहे फ्रांस की मुद्रा से जुड़ी हुई सभी जानकारियां विस्तार से वो भी हिंदी में, इसलिए लेख को अंत तक जरूर पढ़े।
फ्रांस की मुद्रा क्या है? – What is the currency of France in Hindi?
जिस प्रकार हमारे भारत देश की करेंसी को रुपया कहा जाता है, उसी प्रकार फ्रांस देश की करेंसी को यूरो कहा जाता है और आपकी जानकारी के लिए हम यह भी बता दें कि, यूरो करेंसी, अमेरिकन डॉलर के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा फेमस करेंसी मानी जाती है। इसका निशान € होता है और यूरो करेंसी का बैंक कोड EUR होता है। बता दें कि इससे यूरो जोन के द्वारा अपनाया गया है और यह यूरो जोन के द्वारा एक्सेप्ट की गई एक करेंसी या फिर मुद्रा है।
बता दें कि यूरोपियन यूनियन या फिर यूरोपियन संघ साल 1999 में अस्तित्व में आया था और अपने अस्तित्व में आने के बाद उस टाइम की फेमस करेंसी यूरोपीयन करंसी यूनिट की जगह पर यूरो को अपना लिया गया और आगे बढ़ते हुए साल 2002 में 1 जनवरी के दिन यूरो बैंक सिक्के और नोट भी जारी हो गए।
ये भी पढ़े: शेयर बाजार में निवेश कैसे शुरू करें?
यूरोज़ोन क्या है? – What is Eurozone in Hindi?
यूरोपियन यूनियन में टोटल 28 देश है, उनमें से तकरीबन 19 देशों ने आपस में मिलकर के लंबी बातचीत के बाद एक संगठन का निर्माण किया है जिसे यूरो जोन का नाम दिया गया है। इस संगठन का एक कॉमन बैंक है, जिसे यूरोपियन केंद्रीय बैंक का नाम दिया गया है। यूरो इस यूरोपियन केंद्रीय बैंक की ऑफिशियल करेंसी है। यूरो जोन में टोटल 19 देश शामिल जिसके नाम नीचे बताए अनुसार है।
- ऑस्ट्रिया (Austria)
- बेल्जियम (Belgium)
- सायप्रस (Cyprus)
- एस्टोनिया (Estonia)
- फिनलैंड (Finland)
- फ्रांस (France)
- जर्मनी (Germany)
- ग्रीस (Greece)
- आयरलैंड (Ireland)
- इटली (Italy)
- लातविया (Latvia)
- लिथुवानिया (Lithuania)
- लक्समबर्ग (Luxembourg)
- माल्टा (Malta)
- नीदरलैंड (Netherland)
- पुर्तगाल (Portugal)
- स्लोवाकिया (Slovakia)
- स्लोवेनिया (Slovenia)
- स्पेन (Spain)
ये भी पढ़े: व्यापार ऋण क्या होता है? बिजनेस लोन कैसे लें?
मुद्रा किसे कहते हैं? – What is currency in Hindi?
हमारे दैनिक जीवन में लेनदेन करने के लिए हम जिसे धन के रूप का इस्तेमाल करते हैं, उसे ही करेंसी कहा जाता है। करेंसी को हिंदी भाषा में मुद्रा कहकर बुलाया जाता है। इसके अलावा बता दे कि हर देश की अपनी अलग-अलग करेंसी होती है। हालांकि दुनिया में कुछ ऐसे भी देश से जिनकी करेंसी डॉलर है और कुछ ऐसे भी देश है जिनकी करेंसी यूरो है।
दुनिया में दो ही ऐसे देश है, जिनकी करेंसी रुपया है जिसमें एक हमारा भारत देश है और दूसरा नेपाल देश है। करेंसी के तौर पर हमें सिक्के और नोट प्राप्त होते हैं। इसके अलावा वर्तमान के समय में डिजिटल करेंसी का भी चलन है, जो दिखाई नहीं देती है ना ही उसे हम छू सकते हैं परंतु फिर भी उसके जरिए हम ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: जीएसटीआईएन नंबर क्या होता है? जीएसटी नंबर कैसे लें?
मुद्रा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।
फ्रांस की मुद्रा को क्या कहते हैं?
यूरो।
फ्रांस की मुद्रा का निशान क्या है?
€।
करेंसी को हिंदी में क्या कहते हैं?
मुद्रा।
यूरो कितने देशों की ऑफिशियल करेंसी है?
19।
निष्कर्ष
आशा है आपको फ्रांस की मुद्रा के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। अगर अभी भी आपके मन में फ्रांस की मुद्रा (What is the currency of France in Hindi) को लेकर आपका कोई सवाल है तो आप बेझिझक कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर जरूर करें ताकि सभी को फ्रांस की मुद्रा के बारे में जानकारी मिल सके।