आज हम जानेंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम 2022 रिजल्ट (How to check Chhattisgarh Board 10th and 12th Exam Results 2022 in Hindi), के बारे में पूरी जानकारी। बोर्ड की एग्जाम विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है फिर चाहे वह दसवीं बोर्ड की एग्जाम हो या फिर 12वीं बोर्ड की एग्जाम हो। विद्यार्थी 10वीं या फिर 12वीं क्लास में आते ही जी तोड़ मेहनत करके अपने सिलेबस की तैयारी करने लगते हैं।
क्योंकि उन्हें यह पता होता है कि अगर वह बोर्ड के एग्जाम को अच्छे परसेंटेज के साथ पास कर लेंगे, तो आगे चलकर के उन्हें अपने पसंदीदा कोर्स में गवर्नमेंट कॉलेज में एडमिशन प्राप्त हो जाएगा। यही वजह है कि विद्यार्थी बोर्ड की एग्जाम को काफी गंभीरता से लेते हैं। तो आज के लेख में हमसे जुड़े रहे और जाने छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम 2022 रिजल्ट से जुड़ी हुई सभी जानकारियां विस्तार से वो भी हिंदी में, इसलिए लेख को अंत तक जरूर पढ़े।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम 2022 रिजल्ट ऑनलाइन कैसे देखें? – How to check Chhattisgarh Board 10th and 12th Exam Results 2022 online in Hindi?
अगर आप छत्तीसगढ़ राज्य में किसी भी स्कूल में दसवीं या 12वीं क्लास के विद्यार्थी हैं, तो आपने निश्चित ही बोर्ड की एग्जाम अवश्य दी होगी और आपका बोर्ड का रिजल्ट जारी करने वाला होगा। ऐसे में अपने बोर्ड के रिजल्ट को जानने के लिए आपको हमने आर्टिकल में जो तरीका बताया है, उसे फॉलो करना है। ऐसा करके जब आपका बोर्ड 2022 की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा, तब आप अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं एग्जाम 2022 का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे देखें? – How to check Chhattisgarh Board 10th 2022 Results in Hindi?
जिस प्रकार 12वीं के एग्जाम को छत्तीसगढ़ बोर्ड के द्वारा फरवरी या फिर मार्च के महीने में करवाया जाता है और इसके रिजल्ट को अप्रैल या फिर मई के महीने में जारी कर दिया जाता है। उसी प्रकार 10वीं की एग्जाम के रिजल्ट को भी बोर्ड के द्वारा अप्रैल या फिर मई के महीने में अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है। जहां से विद्यार्थी घर बैठे यह चेक कर सकते हैं कि वह बोर्ड के एग्जाम में पास हुए हैं या फिर फेल। नीचे हमने आपके साथ दसवीं बोर्ड की एग्जाम के रिजल्ट को ऑनलाइन देखने का तरीका शेयर किया है।
- छत्तीसगढ़ बोर्ड के द्वारा 10वीं के रिजल्ट को सामान्य तौर पर अप्रैल या फिर मई में जारी कर दिया जाता है। दसवीं के रिजल्ट को चेक करने के लिए नीचे आपको जो लिंक दी गई है, आपको इस लिंक पर क्लिक करना है। ऐसा करने पर आप बोर्ड रिजल्ट चेक करने की एक वेबसाइट के ऊपर पहुंच जाएंगे। वेबसाइट लिंक: यहां क्लिक करे।
- वेबसाइट के ऊपर पहुंचने के बाद आपको स्क्रीन पर छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल और छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन दिखेगा, अपने बोर्ड के अनुसार HIGH SCHOOL(10TH) EXAMINATION RESULTS – YEAR 2022 का एक लिंक दिखाई देगा। अपने दसवीं बोर्ड की एग्जाम के रिजल्ट को जानने के लिए आपको इसी लिंक पर क्लिक करना है।
- अब एक नया पेज आपकी स्क्रीन पर ओपन हो करके आएगा, जिसमें आपको नीचे बताए गए दो ऑप्शन मिलेंगे। इन दोनों ऑप्शन में आपको निर्धारित जानकारी को डाल देना है।
- ENTER YOUR ROLL NUMBER: यहां पर अपना रोल नंबर डालें जो कि आपके दसवीं बोर्ड की एग्जाम के एडमिट कार्ड पर मौजूद होगा।
- ENTER CAPTCHA: यहां पर सामने जो कैप्चा कोड दिखाई दे रहा है, वह दर्ज करें।
- ऊपर दी गई दोनों जानकारियों को भरने के बाद आपको नीचे एक SUBMIT की बटन दिखाई दे रही होगी। आपको इसी के ऊपर क्लिक करना है।
सबमिट की बटन को दबाते ही तुरंत ही आपको अपनी स्क्रीन पर दसवीं बोर्ड का रिजल्ट दिखाई देगा। अब यह आपकी इच्छा है कि आप उसका प्रिंट आउट निकालते हैं या फिर इसे पीडीएफ फॉर्मेट में सेव करते हैं अथवा इसे डाउनलोड करते हैं।
ये भी पढ़े: लव और फ्रेंडशिप में अंतर क्या है? – Difference between Love and Friendship in Hindi
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं एग्जाम 2022 का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे देखें? – How to check Chhattisgarh Board 12th Exam 2022 Results online in Hindi?
देखा जाए तो सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ बोर्ड के द्वारा हर साल फरवरी महीने में 12वीं की एग्जाम को चालू किया जाता है और इसे मार्च अंत होते-होते निपटा लिया जाता है। इसके रिजल्ट को अप्रैल या फिर मई की स्टार्टिंग के दिनों में जारी कर दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी अपने पसंदीदा कोर्स में एडमिशन लेने का प्रयास कर सके। हमने नीचे आपके साथ छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं के रिजल्ट को ऑनलाइन देखने का तरीका शेयर किया हुआ है। इस विधि से आप छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
- छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं के रिजल्ट को जानने के लिए आपको छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। आप चाहे तो ब्राउज़र से भी ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं या फिर हमने नीचे जो लिंक दिया है, उसके ऊपर क्लिक करके भी आप छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं। वेबसाइट लिंक: यहां क्लिक करे।
- वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको नीचे की साइड में देखना है, वहां पर आपको स्क्रीन पर छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल और छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन दिखेगा, अपने बोर्ड के अनुसार HIGHER SECONDARY (12TH) EXAMINATION RESULTS – YEAR 2022 का एक लिंक हल्के नीले कलर में दिखाई देगा। 12वीं बोर्ड की एग्जाम के रिजल्ट को ऑनलाइन देखने के लिए आपको इसी लिंक पर क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज आपकी स्क्रीन पर खुल कर के आएगा, जिसमें आपको जहां पर ENTER YOUR ROLL NUMBER लिखा हुआ है, उसके सामने अपना रोल नंबर डालना है जो कि आपको अपने एडमिट कार्ड पर मिल जाएगा।
- जहां पर CAPTCHA CODE लिखा हुआ है, उसके सामने दिए हुए खाली बॉक्स में आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को डालना है और सबसे आखरी में आपको SUBMIT की बटन को दबाना है।
- इतनी प्रोसेस जब आप कंप्लीट कर लेंगे, तो उसके तुरंत बाद ही आपको अपनी स्क्रीन पर 12वीं बोर्ड के एग्जाम का रिजल्ट दिखाई देना चालू हो जाएगा, जिसमें आप यह चेक कर सकते हैं कि आपको कौन से सब्जेक्ट में कितने अंक प्राप्त हुए हैं और आप 12वीं बोर्ड के एग्जाम में पास हुए हैं या फिर फेल।
आप अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं या फिर इसे पीडीएफ फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं अथवा इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आशा है आपको छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम 2022 रिजल्ट के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। अगर अभी भी आपके मन में छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम 2022 रिजल्ट (How to check Chhattisgarh Board 10th and 12th Exam 2022 Results online in Hindi) को लेकर आपका कोई सवाल है तो आप बेझिझक कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर जरूर करें ताकि सभी को छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम 2022 रिजल्ट के बारे में जानकारी मिल सके।