By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Supporting Ainain

जानकारी हिंदी में

  • कंप्यूटर
    कंप्यूटरShow More
    कंप्यूटर का इतिहास- history of computer in hindi
    कंप्यूटर का इतिहास- history of computer in hindi
    01/16/2024
    What is JavaScript in Hindi
    JavaScript क्या है और इसे कैसे सीखे? पूरी जानकारी हिंदी में
    01/16/2024
    आउटपुट डिवाइस के प्रकार- (Types of Output Devices)
    What is Output Device and its type in Hindi – आउटपुट डिवाइस क्या है और इसके प्रकार हिंदी में
    01/16/2024
    Keyboard Master Kaise Bane
    कीबोर्ड मास्टर क्या होता है? Keyboard Master कैसे बने? जानिए Keyboard Master बनने से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में
    01/16/2024
    इनपुट डिवाइस
    इनपुट डिवाइस क्या है और इसके प्रकार- (Input Device of Computer in Hindi)
    01/16/2024
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
    • कोर्सHot
    • करियर
  • स्वयं का विकास
    • स्वास्थ्य
    • सुंदरता
  • कैसे बने
  • हाउ टू
    हाउ टूShow More
    Ladki Se Baat Kaise Kare
    लड़की से बात कैसे करें? जानिए लड़की से बात करने से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में
    04/24/2024
    Kundli Kaise Dekhe
    कुंडली क्या होता है और कुंडली कैसे देखें? जानिए जन्म कुंडली देखने से जुड़ी सभी जानकारी
    03/29/2024
    Youtube Par Subscribers Kaise Badhaye 1
    यूट्यूब पर सब्सक्राइबर कैसे बढ़ाएं? जानिए यूट्यूब पर सब्सक्राइबर बढ़ाने से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में
    01/16/2024
    मूल निवास प्रमाण पत्र क्या होता है? Mool Niwas Praman Patra Kya Hota Hai?
    मूल निवास प्रमाण पत्र क्या होता है? Mool Niwas Praman Patra Kya Hota Hai
    01/16/2024
    किसी भी Sim का PUK Code कैसे पता करें
    सिम का PUK Code कैसे पता करे? पूरी जानकारी हिंदी में
    01/16/2024
  • Blog
    • अन्य
    • पैसा कैसे कमाये
    • आवेदन
    • शुभकामनाएं
    • नियम
    • तकनीकी ज्ञान
    • शेयर बाजार
    • क्रिप्टो
    • योजना
    • वित्त
    • नियम
Search
  • Advertise
Copyright © 2017 - 2024 SupportingAinain, All Rights Reserved.
Reading: पेट साफ कैसे करें? सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय
Share
Font ResizerAa

Supporting Ainain

जानकारी हिंदी में

Font ResizerAa
  • कंप्यूटर
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • स्वयं का विकास
  • कैसे बने
  • हाउ टू
  • Blog
Search
  • कंप्यूटर
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
    • कोर्सHot
    • करियर
  • स्वयं का विकास
    • स्वास्थ्य
    • सुंदरता
  • कैसे बने
  • हाउ टू
  • Blog
    • अन्य
    • पैसा कैसे कमाये
    • आवेदन
    • शुभकामनाएं
    • नियम
    • तकनीकी ज्ञान
    • शेयर बाजार
    • क्रिप्टो
    • योजना
    • वित्त
    • नियम
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2017 - 2024 SupportingAinain, All Rights Reserved.

Home » Blog » स्वास्थ्य » पेट साफ कैसे करें? सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय

स्वास्थ्य

पेट साफ कैसे करें? सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय

Ainain
Last updated: 01/16/2024 9:54 pm
Ainain
Share
13 Min Read
SHARE

आज हम जानेंगे पेट साफ करने का उपाय की पूरी जानकारी (How to Clean Stomach in Hindi) के बारे में क्योंकि कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें सुबह उठने के बाद काफी अच्छा प्रेशर आता है और फ्रेश होने के बाद वह काफी तरोताजा महसूस होते हैं परंतु ऐसे भी कई लोग हैं जिन्हें 3-4 दिन तक प्रेशर नहीं बनता है और वह इसका कारण भी समझ नहीं पाते हैं और इसी समस्या के साथ वह रोज परेशान होते रहते हैं। बता दें कि, कब्ज एक ऐसी प्रॉब्लम है जो पेट ना साफ होने का सबसे बड़ा कारण होता है।

कब्ज के कारण बॉडी में खाने का पाचन सही से नहीं होता है और इसी के कारण प्रेशर तीन-चार दिन के बाद ही आता है। लंबे समय तक अगर इस समस्या को नजरअंदाज किया जाता है तो यह बड़ी बीमारी का कारण भी बन सकता है। आज के इस लेख में जानेंगे कि पेट साफ कैसे करे, सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय, stomach clean tips in hindi, पेट साफ होने के तरीके, आदि की सारी जानकारीयां विस्तार में जानने को मिलेंगी, इसलिये पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढे़ं।

Contents
पेट साफ कैसे करें? – How to Clean Stomach in Hindiपेट साफ ना होने का कारण क्या है?पेट साफ न होने के लक्षण क्या है?अपने पेट को प्राकृतिक रूप से कैसे साफ रखें और पाचन में सुधार कैसे करें – How to Clean Stomach Naturally & Improve Digestion1. पुदीने की पत्तियां करें पेट साफ2. त्रिफला चूर्ण करें पेट साफ3. पेट साफ करें सौंफ4. गुनगुना पानी पिए5. इसबगोल करें पेट साफ6. जीरा करें पेट साफ7. अदरक करे पेट साफपेट साफ होने के फायदे क्या है?पेट साफ ना होने के नुकसान क्या है?पेट साफ से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नपेट साफ करने की अंग्रेजी दवा का नाम क्या है?पेट साफ हो इसके लिए सुबह उठकर क्या करना चाहिए?पेट साफ करने का घरेलू उपाय क्या है?पेट साफ होने का सबसे बड़ा फायदा क्या है?पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा का नाम क्या है?पेट साफ करने की होम्योपैथिक दवा कौन सी है?तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या खाएं?कब्ज गैस का रामबाण उपाय क्या है?निष्कर्ष

पेट साफ कैसे करें? – How to Clean Stomach in Hindi

सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय, पेट साफ होने के तरीके
Stomach Clean Tips In Hindi

पेट साफ होना इसलिए आवश्यक माना जाता है, क्योंकि पेट साफ हो जाने के बाद हम एकदम एनर्जीटिक महसूस करते हैं। आपने भी यह गौर किया होगा कि जब आपको प्रेशर आता है, तो प्रेशर जाने के बाद आपको काफी अच्छा महसूस होता है। अगर कोई व्यक्ति लगातार पेट साफ ना होने की प्रॉब्लम से परेशान हैं तो उसे इसका उपाय जल्द से जल्द करना चाहिए, क्योंकि कई बार पेट ना साफ होने की प्रॉब्लम बड़ी बीमारियों को न्योता दे बैठती हैं। इससे आपको शारीरिक और आर्थिक नुकसान हो सकता है।

पेट साफ ना होने का कारण क्या है?

  • कब्ज
  • बॉडी में पानी की कमी
  • आलसपन
  • खाने में फाइबर की कमी
  • अनकंट्रोल लाइफस्टाइल
  • शारीरिक काम ना करना
  • फैटी लीवर
  • आयरन की कमी
  • बॉडी का हीमोग्लोबिन कम होना
  • पाचन एंजाइम का सही से ना निकलना

पेट साफ न होने के लक्षण क्या है?

  • गैस बनना।
  • कब्ज होना।
  • लैट्रिन देर में आना।
  • थकान लगना।
  • आलसपन आना।
  • हमेशा पेट भरा हुआ लगना।
  • मुंह से बदबू आना।
  • सर दर्द होना।
  • खाना खाने का मन ना करना।
  • कम भूख लगना।

अपने पेट को प्राकृतिक रूप से कैसे साफ रखें और पाचन में सुधार कैसे करें – How to Clean Stomach Naturally & Improve Digestion

कुछ लोगों में पेट साफ ना होने की प्रॉब्लम देखी जाती है। इसके कारण भी काफी सामान्य हीं होते हैं। इसलिए आप कुछ आसान से उपाय अथवा नुस्खे को कर लेते हैं तो आप आसानी से पेट साफ ना होने की प्रॉब्लम से छुटकारा पा लेंगे। आइए चर्चा करते हैं कि पेट साफ करने के लिए क्या करना पड़ता है अथवा पेट साफ कैसे करें।

1. पुदीने की पत्तियां करें पेट साफ

पुदीना ठंडी तासीर का होता है। आपने गौर किया होगा कि गर्मियों के मौसम में जब लोगों को पेट से संबंधित समस्याएं होती है, तब घरेलू उपाय के तौर पर लोग पुदीना खा लेते हैं। पुदीना पेट में ठंडक देता है और पेट को साफ करने का काम भी करता है। अपनी ठंडी तासीर के कारण यह कब्ज और गैस का खात्मा करता है। पुदीना आप चाय के साथ ले सकते हैं या फिर चटनी बनाकर खा सकते हैं अथवा खाने में भी इसे मिला सकते हैं।

ये भी पढ़ें : काढ़ा क्या होता है? काढ़ा कैसे बनाया जाता है?

2. त्रिफला चूर्ण करें पेट साफ

आंवला, बहेड़ा और हरडे जैसी औषधियों को मिला करके बनाया हुआ त्रिफला चूर्ण काफी प्राचीन काल से ही पेट से संबंधित विकारों को हटाने के लिए इस्तेमाल में लिया जा रहा है। यह कब्ज का खात्मा करता है। गैस छूमंतर करता है। एसिडिटी, अपच  की समस्या को भी हटाता है और कम भूख की प्रॉब्लम को भी यह छूमंतर करता है। त्रिफला चूर्ण को आपको सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए। यह प्रयोग 1 महीने तक करने से आपका पेट बढ़िया से क्लियर होने लगेगा।

3. पेट साफ करें सौंफ

थोड़ी सी सौंफ ले करके आपको तवे पर उसे भूंजना है, साथ ही आपको थोड़ा सा जीरा पाउडर भी इसके अंदर भूंज करके मिला लेना है। अब खाना खाने के 1 घंटा के बाद आपको इसे 2 चम्मच हल्के गर्म पानी के साथ लेना है। सुबह भी यह उपाय करें और रात को भी यह उपाय करें। फिर देखिए कैसे पेट की गैस, कब्ज, एसिडिटी और अरूचि की प्रॉब्लम गायब हो जाती है।

4. गुनगुना पानी पिए

आपने कई लोगों के मुंह से यह बात सुनी होगी कि सुबह उठ करके हमें चाय पीने की जगह पर बिना कुछ खाए पिए और ब्रश किए हुए 1 गिलास हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए, जिसके पीछे यह तर्क दिया जाता है कि सुबह उठकर के कोई व्यक्ति अगर इसे करता है तो उसकी बॉडी में जो जहरीले तत्व है, वह बाहर निकल जाते हैं और साथ ही बॉडी का मेटाबॉलिजम भी इसके कारण बढ़िया बन जाता है और पाचन तंत्र भी अच्छे से काम करने लगता है।

ये भी पढ़ें : बवासीर क्या है? घर पर बवासीर की ट्रीटमेंट कैसे करें?

कब्ज और पेट दर्द की समस्या भी इस उपाय से दूर होती है और पेट बढ़िया से साफ होता है। आप भी इस उपाय को कर सकते हैं। जब कभी भी आप सुबह उठे तो बिना ब्रश किए हुए 1 गिलास हल्का गुनगुना पानी पीएं। इससे आपका सुबह सुबह पेट साफ हो जाएगा। इसके अलावा दिनभर में भी आप कम से कम 8 से 12 गिलास सामान्य टेंपरेचर वाला पानी पिए। ऐसा करने से आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहेगी और आपको टॉयलेट करने में आसानी रहेगी।

5. इसबगोल करें पेट साफ

ईसबगोल की भूसी मार्केट में आपको आसानी से मिल जाएगी। सामान्य तौर पर यह मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध होता है। इसलिए वहां से खरीद करके इसे अपने घर पर लाएं। अब सुबह उठने के बाद 2 चम्मच इसबगोल की भूसी लें और इसे मुंह में डाल ले और उसके बाद पानी या फिर दूध पी ले। यह बॉडी पर काफी बढ़िया काम करता है और पेट साफ करता है।

अगर आप यह चाहते हैं कि रात का खाना खाने के बाद सुबह आपको अच्छे से टॉयलेट आए तो रात में खाना खाने के बाद एक गिलास गर्म पानी के साथ इसबगोल को 2 चम्मच ले ले। यह सुबह आपको बढ़िया प्रेशर देगा जिससे आपको मल त्यागने में आसानी होगी।

6. जीरा करें पेट साफ

जीरा भी पेट से संबंधित सामान्य प्रॉब्लम को खत्म करने में प्रभावशाली माना जाता है। इसके जरिए अपने पेट को साफ करने के लिए सबसे पहले थोड़ा सा जीरा ले ले और उसे खा ले।‌उसके बाद ऊपर से हल्का गर्म पानी थोड़ा-थोड़ा करके पी ले। आपको इसका असर 1 या 2 दिन में नहीं दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें : फेस को ग्लोइंग कैसे बनाएं? चेहरे में चमक कैसे लाएं?

लगातार चार से 5 दिन जब आप इसका इस्तेमाल करेंगे, तो आपको यह महसूस होगा कि आपको अब टॉयलेट का प्रेशर ज्यादा आने लगा है और आसानी से आप टॉयलेट भी कर ले रहे हैं साथ ही गैस और एसिडिटी की प्रॉब्लम भी आपको अपने पेट में महसूस नहीं हो रही है। अगर आपको इसका असर होता है तो इसका सेवन लगातार 1 महीने तक अवश्य करें ताकि पेट की तकलीफे हमेशा के लिए खत्म हो जाए।

7. अदरक करे पेट साफ

अदरक की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसे पुदीना के साथ मिलाकर खाने की सलाह दी जाती है। पुदीने और अदरक को सबसे पहले आप 1 पतीले में उबाल लें और जब पतीले में 1 कप पानी बचा रह जाए तब इसे छानकर के पी जाएं। दिन भर में आपको यह उपाय 3 बार करना है फिर देखिए कैसे 4 से 5 दिनों में ही यह आपके पेट को ढंग से साफ करने लगेगा और पेट की तमाम समस्याएं खत्म कर देगा।

पेट साफ होने के फायदे क्या है?

1. अगर आपकी बॉडी में खाने का पाचन सही से होता है और आपको 1 से 2 दिन के अंदर लैट्रिन आती है तो समझ लीजिए यह पेट साफ होने का संकेत है।

2. जब हमारा पेट साफ होता है तो हमें कब्ज, एसिडिटी, अरुचि, अपच, कम भूख लगना, गैस जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें : पेट कम कैसे करे?

3. इसके अलावा खाने का पाचन सही से होने के कारण हमारी बॉडी के सभी अंगों का विकास होता है, क्योंकि उन तक आवश्यक धातु पहुंच पाती है, साथ ही हमारे चेहरे पर एक अलग ही तेज दिखाई देता है।

पेट साफ ना होने के नुकसान क्या है?

  1. पेट साफ ना होने पर हमें हमेशा अजीब सा महसूस होता है। हमें हमेशा पेट भारी भारी लगता है।
  2. इसके अलावा गैस, एसिडिटी, कब्ज, अरुचि, अपच प्रॉब्लम भी होती है।
  3. इन्हें अगर लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाता है तो यह बड़ी बीमारी का रूप भी ले लेते हैं। कुछ लोगों की तो गैस अधिक बनने के कारण मृत्यु भी हो जाती है।
  4. इसके अलावा गैस की बदबू भी लोगों को आप से नफरत करने के लिए प्रेरित करती है। लोग आपके पास बैठना भी पसंद नहीं करते हैं।
  5. पेट साफ ना होने पर मुंह से बदबू भी आने लगती है और सर दर्द जैसी प्रॉब्लम भी होने लगती है। यहां तक कि जब हम लैट्रिन करते हैं,तो हमें दर्द भी महसूस होता है।

पेट साफ से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पेट साफ करने की अंग्रेजी दवा का नाम क्या है?

डलकोफ्लेक्स टेबलेट

पेट साफ हो इसके लिए सुबह उठकर क्या करना चाहिए?

1 गिलास हल्का गुनगुना पानी पिए।

पेट साफ करने का घरेलू उपाय क्या है?

अजवाइन और सौंफ को एक साथ मिलाकर खाएं।

पेट साफ होने का सबसे बड़ा फायदा क्या है?

खाने का पाचन सही से होता है।

पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा का नाम क्या है?

त्रिफला चूर्ण, पतंजलि मेदोहर वटी, पतंजलि दिव्य चूर्ण

पेट साफ करने की होम्योपैथिक दवा कौन सी है?

अल्फाल्फा टॉनिक, मदर टिंचर, अवेना सटिवा

तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या खाएं?

त्रिफला चूर्ण

कब्ज गैस का रामबाण उपाय क्या है?

हरण चूर्ण अथवा त्रिफला चूर्ण

निष्कर्ष

आशा है आपको पेट साफ कैसे रखे के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। अगर अभी भी आपके मन में pet saaf karne ke liye gharelu upay (how to clean stomach in hindi) और पेट साफ कैसे करे को लेकर आपका कोई सवाल है तो आप बेझिझक कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें ताकि सभी को pet pet saaf karne ka tarika में जानकारी मिल सके।

You Might Also Like

Breast Size कैसे बढ़ाए? जानिए ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में

वजन बढ़ाने का तरीका क्या है? वजन कैसे बढ़ाएं? जानिए Weight Gain करने से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में

डार्क सर्कल क्या होता है? डार्क सर्कल कैसे हटाए जाते हैं? जानिए आंखों के नीचे काले घेरे क्यों होते हैं और उन्हें कैसे ठीक करें?

पेट निकलने का कारण क्या होता है? पेट कम कैसे करे? पेट कम करने के लिए क्या करना चाहिए?

निमोनिया क्या है? निमोनिया का घरेलू इलाज क्या है? जानिए निमोनिया से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में

TAGGED:stomach clean tips in hindiपेट साफ कैसे करेपेट साफ होने के तरीकेसुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Ainain
Follow:
मैं supportingainain ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी साझा करता हूं। ❤️ Contact us via Email - ainain6971@gmail.com
Previous Article Bindas Kaise Bane बिंदास कौन होता है? बिंदास कैसे बने? जानिए Bindas बनने से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में
Next Article Crpf Full Form in Hindi CRPF का फुल फॉर्म क्या होता है? CRPF Full Form In Hindi
1 Comment 1 Comment
  • daksha says:
    01/27/2024 at 8:17 pm

    Thank you so much sir

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

Ladki Se Baat Kaise Kare
लड़की से बात कैसे करें? जानिए लड़की से बात करने से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में
हाउ टू 04/24/2024
Kala Gond Siyah In Hindi
काला गोंद क्या होता है और काला गोंद कैसे बनता है? काला गोंद के फायदे, उपयोग और नुकसान की पूरी जानकारी
जानकारी 04/10/2024
Chutti Ke Liye Application
Chutti Ke Liye Application – छुट्टी के लिए आवेदन कैसे लिखें?
आवेदन 04/09/2024
Telegram Channels For Shopping
Best Telegram Channels For Online Shopping – Loot Deals Telegram Channel in India
Telegram 04/04/2024

Supporting Ainain

इस ब्लॉग पर हम तकनीक, गाइड, पैसे कमाने के तरीके, कैसे बनें, तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि जैसे विभिन्न विषयों पर हिंदी में जानकारी साझा करते हैं।

Quick Link

  • About
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Affiliate Disclosure
  • Sitemap

Our Sister Sites

  • HealhthZylo.com
  • RegularLoot.com
  • SkillUpKaro.com
  • ainain.org

Stay Connected

12.4kFollowersLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Supporting AinainSupporting Ainain
Follow US
Copyright © 2017 - 2024 SupportingAinain, All Rights Reserved.
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist