By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Supporting Ainain

जानकारी हिंदी में

  • कंप्यूटर
    कंप्यूटरShow More
    कंप्यूटर का इतिहास- history of computer in hindi
    कंप्यूटर का इतिहास- history of computer in hindi
    01/16/2024
    What is JavaScript in Hindi
    JavaScript क्या है और इसे कैसे सीखे? पूरी जानकारी हिंदी में
    01/16/2024
    आउटपुट डिवाइस के प्रकार- (Types of Output Devices)
    What is Output Device and its type in Hindi – आउटपुट डिवाइस क्या है और इसके प्रकार हिंदी में
    01/16/2024
    Keyboard Master Kaise Bane
    कीबोर्ड मास्टर क्या होता है? Keyboard Master कैसे बने? जानिए Keyboard Master बनने से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में
    01/16/2024
    इनपुट डिवाइस
    इनपुट डिवाइस क्या है और इसके प्रकार- (Input Device of Computer in Hindi)
    01/16/2024
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
    • कोर्सHot
    • करियर
  • स्वयं का विकास
    • स्वास्थ्य
    • सुंदरता
  • कैसे बने
  • हाउ टू
    हाउ टूShow More
    Ladki Se Baat Kaise Kare
    लड़की से बात कैसे करें? जानिए लड़की से बात करने से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में
    04/24/2024
    Kundli Kaise Dekhe
    कुंडली क्या होता है और कुंडली कैसे देखें? जानिए जन्म कुंडली देखने से जुड़ी सभी जानकारी
    03/29/2024
    Youtube Par Subscribers Kaise Badhaye 1
    यूट्यूब पर सब्सक्राइबर कैसे बढ़ाएं? जानिए यूट्यूब पर सब्सक्राइबर बढ़ाने से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में
    01/16/2024
    मूल निवास प्रमाण पत्र क्या होता है? Mool Niwas Praman Patra Kya Hota Hai?
    मूल निवास प्रमाण पत्र क्या होता है? Mool Niwas Praman Patra Kya Hota Hai
    01/16/2024
    किसी भी Sim का PUK Code कैसे पता करें
    सिम का PUK Code कैसे पता करे? पूरी जानकारी हिंदी में
    01/16/2024
  • Blog
    • अन्य
    • पैसा कैसे कमाये
    • आवेदन
    • शुभकामनाएं
    • नियम
    • तकनीकी ज्ञान
    • शेयर बाजार
    • क्रिप्टो
    • योजना
    • वित्त
    • नियम
Search
  • Advertise
Copyright © 2017 - 2024 SupportingAinain, All Rights Reserved.
Reading: पेटीएम क्या है और अकाउंट कैसे बनाएं? उपयोग, लाभ? – What is Paytm in Hindi
Share
Font ResizerAa

Supporting Ainain

जानकारी हिंदी में

Font ResizerAa
  • कंप्यूटर
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • स्वयं का विकास
  • कैसे बने
  • हाउ टू
  • Blog
Search
  • कंप्यूटर
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
    • कोर्सHot
    • करियर
  • स्वयं का विकास
    • स्वास्थ्य
    • सुंदरता
  • कैसे बने
  • हाउ टू
  • Blog
    • अन्य
    • पैसा कैसे कमाये
    • आवेदन
    • शुभकामनाएं
    • नियम
    • तकनीकी ज्ञान
    • शेयर बाजार
    • क्रिप्टो
    • योजना
    • वित्त
    • नियम
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2017 - 2024 SupportingAinain, All Rights Reserved.

Home » Blog » जानकारी » पेटीएम क्या है और अकाउंट कैसे बनाएं? उपयोग, लाभ? – What is Paytm in Hindi

जानकारी

पेटीएम क्या है और अकाउंट कैसे बनाएं? उपयोग, लाभ? – What is Paytm in Hindi

Ainain
Last updated: 01/16/2024 9:36 pm
Ainain
Share
13 Min Read
SHARE

आज हम जानेंगे पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं पूरी जानकारी (What is Paytm in Hindi) के बारे में क्योंकि पेटीएम को बनाने वाले लोगों ने जब इसे लांच किया था तब शायद ही उन्होंने यह सोचा था कि एक दिन यह एप्लीकेशन इतनी ज्यादा कामयाबी हासिल कर लेगी कि उन्हें इस एप्लीकेशन का आईपीओ भी लाना पड़ेगा। दरअसल पेटीएम की स्टार्टिंग जब हुई थी, तब इसे डीटीएच रिचार्ज और मोबाइल रिचार्ज एप्लीकेशन के तहत ही लांच किया गया था,

परंतु अब इसके अंदर आपको चाहे सोना खरीदना हो, सोने में इन्वेस्टमेंट करना हो, रेलवे, बस या फिर हवाई जहाज की टिकट बुक करनी हो या फिर इंश्योरेंस करवाना हो, इस प्रकार कई सुविधाएं मिल जाती है। यही वजह है कि पेटीएम एक मल्टीपरपज एप्लीकेशन मानी जाती है। आज के इस लेख में जानेंगे कि paytm account kaise banta hai, पेटीएम क्या है, What is Paytm in Hindi, आदि की सारी जानकारीयां विस्तार में जानने को मिलेंगी, इसलिये पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढे़ं।

Contents
पेटीएम क्या है? – What is Paytm in Hindiपेटीएम का उपयोग कैसे करें? – How to use Paytm in Hindi?1. Send Money (From Bank Accunt/Paytm Wallet)2. MY PAYMENT3. RECHARGE & BILL PAYMENT4. LOANS & CREDIT CARDS5. TICKET BOOKING6. INSURANCE7. SAVE MORE WITH PAYTM 8. SHOP ON PAYTM MALL पेटीएम का उपयोग करने के लाभ – Benefits of using Paytm in Hindi?मोबाइल में पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं? – How to create Paytm Account in Mobile in Hindi?कंप्यूटर या लैपटॉप में पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं?पेटीएम में अपना बैंक खाता कैसे जोड़ें? – How to add Bank Account in Paytm in Hindi?पेटीएम अकाउंट बनाने के बाद क्या करना जरूरी है?पेटीएम गोल्ड सेविंग प्लान में मिनिमम कितने पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं?क्या पेटीएम से सोना खरीद सकते हैं?क्या हम पेटीएम से पैसे कमा सकते हैं?निष्कर्ष

पेटीएम क्या है? – What is Paytm in Hindi

Paytm In Hindi
Paytm In Hindi

साल 2010 के आसपास में विजय शंकर शर्मा नाम के व्यक्ति ने भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के नोएडा शहर में पेटीएम एप्लीकेशन की स्थापना की थी और इसका वर्तमान में मुख्यालय भी नोएडा शहर में स्थित है। हालांकि इसके कई अन्य ब्रांच देश के अलग-अलग शहरों में अब मौजूद हो चुके हैं, क्योंकि अब पेटीएम किसी भी भारतीय के लिए अनजाना नाम नहीं है। यहां तक कि विदेशों में भी पेटीएम को काफी लोग जानते हैं।

मुख्य तौर पर यह ई पेमेंट करने वाला एक मोबाइल वॉलेट है। इसकी सहायता से आप ऑनलाइन कहीं पर भी पेमेंट कर सकते हैं या फिर रिसीव कर सकते हैं। पेटीएम ने हाल ही में पेटीएम सेविंग अकाउंट भी लॉन्च किया है जो बिल्कुल किसी नॉर्मल बैंक के सेविंग अकाउंट की तरह ही काम करता है। इसमें आपको एटीएम कार्ड भी मिलता है, जिसके जरिए आप पैसे निकाल सकते हैं।

पेटीएम सेविंग अकाउंट में रखे हुए पैसों पर आपको ब्याज भी मिलता है। पेटीएम का इस्तेमाल करते हुए आप पेमेंट कर सकते हैं, इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट कर सकते हैं, ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं, मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं, सोना भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा अन्य कई सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।

आज इंडिया में पेटीएम इतनी लोकप्रिय हो चुकी हैं कि यह इंडिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स मोबाइल पेमेंट कंपनी हो चुकी है। वर्तमान के समय में इसे इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या 36 करोड़ से भी पार पहुंच चुकी है। गूगल प्ले स्टोर से इसे 10 मिलियन से भी अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। पेटीएम भी लगातार अपने ग्राहकों के लिए नई नई सर्विस लाता रहता है, साथ ही लगातार अपनी एप्लीकेशन को सिक्योर बनाने पर काम कर रहा है।

पेटीएम का उपयोग कैसे करें? – How to use Paytm in Hindi?

पेटीएम एक मल्टीपरपज एप्लीकेशन है और यही वजह है कि इसमें आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देते हैं। इसलिए कुछ लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि वह इसे कैसे इस्तेमाल में ले सकते हैं। नीचे हमने आपको पेटीएम को यूज करने का तरीका बड़े ही आसान शब्दों में बताया है।

1. Send Money (From Bank Accunt/Paytm Wallet)

Scan & Pay : इसे तब इस्तेमाल में लिया जाता है जब आपको किसी व्यक्ति को पेमेंट करने के लिए क्यूआर कोड को स्कैन करना पड़ता है।

To Mobile : इसे तब इस्तेमाल किया जाता है जब फोन नंबर का इस्तेमाल करते हुए आप किसी व्यक्ति को पैसे भेजना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें : What is PPF Account In Hindi?

Tp Self : इसे तब इस्तेमाल किया जाता है जब आप खुद अपने ही बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं

Bank A/C : किसी व्यक्ति को पैसे भेजने के लिए आप यहां से यूपीआई आईडी या फिर बैंक डिटेल का इस्तेमाल करके उसे पैसे भेज सकते हैं।

2. MY PAYMENT

Balance & History : पेटीएम अकाउंट में मौजूद बैलेंस और ट्रांजैक्शन देखने के लिए इस पर क्लिक कर सकते हैं

Paytm Bank : अगर आप अपने पेटीएम बैंक अकाउंट में लॉगइन करना चाहते हैं तो इसे यूज कर सकते हैं

Paytm Eallet : अपने वॉलेट में पैसे डालने के लिए इस ऑप्शन को यूज में लिया जाता है।

All Services : पेटीएम जितनी भी सर्विस देता है, उसकी लिस्ट आपको यहां पर मिलती है।

3. RECHARGE & BILL PAYMENT

यहां पर आपको क्रेडिट कार्ड, गैस सिलेंडर की बुकिंग, डीटीएच रिचार्ज, ब्रॉडबैंड/लैंडलाइन बिल की पेमेंट, इलेक्ट्रिसिटी पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज करने के ऑप्शन मिलते हैं।

4. LOANS & CREDIT CARDS

Paytm Postpaid : जब किसी बंदे को पेटीएम से लोन पाने की इच्छा होती है तब वह इस ऑप्शन को दबाकर के आगे अपनी केवाईसी पूरी करता है और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करके लोन प्राप्त कर सकता है।

Pay Loan : लोन की किस्त भरने के लिए इसे यूज में ले सकते हैं।

Free Credit Score : आपका क्रेडिट स्कोर कितना है, यहां से जान सकते हैं।

EMI Calculator : कितना लोन लेने पर कितनी ईएमआई आपको भरनी पड़ेगी, उसे जानने के लिए इसे इस्तेमाल में ले सकते हैं।

5. TICKET BOOKING

यहां से फ्लाइट, बस, ट्रेन, मूवी, इवेंट का टिकट बुक कर सकते हैं, साथ ही मेट्रो टिकट भी बुक कर सकते हैं और फास्ट टैग रिचार्ज भी कर सकते हैं।

6. INSURANCE

यहां से आप अपनी कार, बाइक का इंश्योरेंस करवा सकते हैं या फिर हेल्थ इंश्योरेंस भी करवा सकते हैं। इसके अलावा अन्य कई प्रकार के इंश्योरेंस करवाने के ऑप्शन यहां पर मिलते हैं।

7. SAVE MORE WITH PAYTM 

पेटीएम जो भी गिफ्ट कार्ड, कैशबैक और कूपन देता है वह यहां पर आपको दिखाई देता है।

8. SHOP ON PAYTM MALL 

पेटीएम मॉल से आप कपड़े, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक चीजें, बच्चों के सामान तथा अन्य कई प्रकार के सामान खरीद सकते हैं।

पेटीएम का उपयोग करने के लाभ – Benefits of using Paytm in Hindi?

पेटीएम इस्तेमाल करने के फायदे नीचे दिए गए हैं।

  • ऑनलाइन पैसे यहां से वहां भेज सकते हैं।
  • किसी भी सिम कार्ड को रिचार्ज कर सकते हैं।
  • घर बैठे शॉपिंग कर सकते हैं।
  • बस, रेलवे, हवाई जहाज का टिकट बुक कर सकते हैं।
  • मेट्रो टिकट भी बुक कर सकते हैं।
  • अधिकतर बिलों की पेमेंट कर सकते हैं।
  • म्यूचल फंड, शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर सकते हैं।
  • आईपीओ में पैसे लगा सकते हैं।
  • जनरल इंश्योरेंस खरीद सकते हैं।
  • हेल्थ इंश्योरेंस खरीद सकते हैं।
  • बैंक अकाउंट के बैलेंस को जान सकते हैं।
  • सोना खरीद सकते हैं।
  • गोल्ड सेविंग स्कीम में इन्वेस्ट कर सकते हैं।
  • कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
  • पेटीएम पोस्टपेड से उधार पर शॉपिंग कर सकते हैं।
  • क्रेडिट स्कोर फ्री में जान सकते हैं।

मोबाइल में पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं? – How to create Paytm Account in Mobile in Hindi?

1. नीचे हमने आपको पेटीएम एप्लीकेशन का लिंक दिया है। लिंक पर क्लिक करके प्ले स्टोर पर चले जाएं और इंस्टॉल की बटन को दबाकर के पेटीएम एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर ले और उसके बाद एप्लीकेशन को ओपन कर ले।

Download Paytm

2. एप्लीकेशन ओपन होने के बाद आपको स्क्रीन पर CREATE A NEW ACCOUNT का ऑप्शन दिखाई देगा। इसे आप को दबा देना है।

Paytm Sign Up
Paytm Sign Up

3. अब आप को निर्धारित जगह में अपने फोन नंबर को डालना है और उसके बाद SEND OTP बटन को दबाना है, उसके बाद जो ओटीपी प्राप्त हुआ है उसे तय जगह में डालकर आपको SUBMIT बटन को दबाना है।

4. अब तय जगह आपको अपना पहला नाम फिर आखरी नाम डालना है और उसके बाद आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ भी डालनी है और फिर सबसे आखरी में CREATE YOUR PAYTM WALLET की बटन को दबा देना है। इस प्रकार पेटीएम अकाउंट बन गया है।

कंप्यूटर या लैपटॉप में पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं?

1. नीचे हमने आपको पेटीएम की ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक दिया है। लिंक पर क्लिक करके आपको सीधा पेटीएम की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाना है।

Paytm Website

2. वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको LOGIN/SIGNUP वाले ऑप्शन को ढूंढना है और उसे दबा देना है। यह आप को सबसे ऊपर की तरफ दिखाई देगा।

Paytm Sign Up
Paytm Sign Up

3. अब एक पॉपअप आपकी स्क्रीन पर आएगा, जिसमें आपको SIGN UP की बटन दिखाई देगी। इसे आप को दबा देना है।

4. अब तय जगह में आपको अपना PHONE NUMBER डालना है और उसके बाद आपको नीचे अपना PASSWORD भी इंटर कर देना है। आप चाहे तो फोन नंबर की जगह पर EMAIL ID भी डाल सकते हैं। फिलहाल हम फोन नंबर डाल रहे हैं।

5. ऊपर दी गई जानकारियों को भरने के बाद आपको नीचे जो CREATE YOUR PAYTM WALLET की बटन दिखाई दे रही है, उसे दबाना है। ऐसा करने पर एक OTP आपके फोन पर आएगा। उस ओटीपी को आपको तय जगह में डालना है।

6. अब आपको अपना FULL NAME डालना है।

7. अब नीचे आपको CREATE YOUR PAYTM WALLET बटन दिखाई दे रही होगी, उसे आप को दबाना है। इतना करते ही आपका पेटीएम वॉलेट सक्सेसफुली बन गया है।

पेटीएम में अपना बैंक खाता कैसे जोड़ें? – How to add Bank Account in Paytm in Hindi?

1. पेटीएम ऐप में ऊपर दिखाई दे रहे PHOTO ICON को दबाए।

2. अब PAYTM SETTING को दबाए।

3. अब UPI AND LINKED BANK ACCOUNT ऑप्शन को दबाए।

4. अब ADD BANK ACCOUNT पर क्लिक कर दें।

5. अब आपकी स्क्रीन पर बैंकों की लिस्ट आएगी। इसमें से जो बैंक आपकी है, उसका सिलेक्शन आपको कर लेना है। ऐसा करने पर एप्लीकेशन ऑटोमेटिक आपके बैंक को वेरीफाई कर लेगी।

6. बैंक के वेरीफाई होने के बाद UPI ID आपको दिखाई देगी।

7. अब नीचे आपको CONTINUE की बटन को दबा देना है। बस आपका काम हो गया।

पेटीएम अकाउंट बनाने के बाद क्या करना जरूरी है?

पेटीएम केवाईसी

पेटीएम गोल्ड सेविंग प्लान में मिनिमम कितने पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं?

1 रुपए

क्या पेटीएम से सोना खरीद सकते हैं?

हां

क्या हम पेटीएम से पैसे कमा सकते हैं?

हां

निष्कर्ष

आशा है आपको paytm kya hai kaise use kare के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। अगर अभी भी आपके मन में paytm account kaise banaye (What is Paytm in Hindi) और पेटीएम कैसे बनाएं को लेकर आपका कोई सवाल है, तो आप बेझिझक कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर जरूर करें ताकि सभी को paytm account kholne ka tarika lagaye के बारे में जानकारी मिल सके।

You Might Also Like

काला गोंद क्या होता है और काला गोंद कैसे बनता है? काला गोंद के फायदे, उपयोग और नुकसान की पूरी जानकारी

क्रिकेट को हिंदी में क्या कहते हैं? – Cricket ko Hindi mein kya Kahate Hain

सोना क्या होता है? सोना कैसे बनता है या सोने का निर्माण कैसे होता है?

इल्लुमिनाती क्या है? What is Illuminati in Hindi?

एसडी कार्ड क्या होता हैं? जानिए SD Card से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में

TAGGED:Paytm in Hindi
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Ainain
Follow:
मैं supportingainain ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी साझा करता हूं। ❤️ Contact us via Email - ainain6971@gmail.com
Previous Article Ipo Kya Hota Hai Initial Public Offering क्या होता है? IPO मे कैसे Apply करें? जानिए IPO से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में
Next Article What is UPI in Hindi UPI क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करते है? जानिए UPI ID से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

Ladki Se Baat Kaise Kare
लड़की से बात कैसे करें? जानिए लड़की से बात करने से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में
हाउ टू 04/24/2024
Chutti Ke Liye Application
Chutti Ke Liye Application – छुट्टी के लिए आवेदन कैसे लिखें?
आवेदन 04/09/2024
Telegram Channels For Shopping
Best Telegram Channels For Online Shopping – Loot Deals Telegram Channel in India
Telegram 04/04/2024
Kundli Kaise Dekhe
कुंडली क्या होता है और कुंडली कैसे देखें? जानिए जन्म कुंडली देखने से जुड़ी सभी जानकारी
हाउ टू 03/29/2024

Supporting Ainain

इस ब्लॉग पर हम तकनीक, गाइड, पैसे कमाने के तरीके, कैसे बनें, तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि जैसे विभिन्न विषयों पर हिंदी में जानकारी साझा करते हैं।

Quick Link

  • About
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Affiliate Disclosure
  • Sitemap

Our Sister Sites

  • HealhthZylo.com
  • RegularLoot.com
  • SkillUpKaro.com
  • ainain.org

Stay Connected

12.4kFollowersLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Supporting AinainSupporting Ainain
Follow US
Copyright © 2017 - 2024 SupportingAinain, All Rights Reserved.
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist