प्रवक्ता क्या होता है? Lecturer कैसे बने? जानिए Lecturer बनने से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में

आज हम जानेंगे प्रवक्ता (Lecturer) कैसे बने पूरी जानकारी (How To Become Lecturer In Hindi) के बारे में कॉलेज या स्कूलों में पढ़ाने वाले अध्यापकों को lecturer कहा जाता है। Lecturer बनने के लिए किसी भी एक subject में आपको specialization हासिल करनी होती है। यदि आप एक lecturer बनना चाहते हैं और इसके बारे में सभी जरूरी चीजों को जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हैं।

आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि लेक्चरर क्या होता हैं, लेक्चरर के कार्य, Lecturer कैसे बनते है, Lecturer बनने के लिए Qualifications, Lecturer बनने के लिए Exam, लेक्चरर बनने के लिए तैयारी कैसे करें, lecturer kaise bane, Lecturer के लिए Skills, Lecturer की Career, लेक्चरर की Salary आदि की सारी जानकारियां विस्तार में जानने को मिलेगा, इसलिये लेख को लास्ट तक जरूर पढ़ें।

प्रवक्ता क्या होता है? – What is Lecturer Information in Hindi

Contents show
Lecturer Information In Hindi
Lecturer Information In Hindi

Lecturer स्कूल तथा कॉलेज दोनों में नियुक्त किए जाते हैं। किसी भी एक subject में specialization हासिल करने पर लोगों को टीचर नहीं बल्कि lecturer कहा जाता है। स्कूल में 11वीं तथा 12वीं वाले बच्चों को पढ़ाने वाले अध्यापकों को lecturer कहा जाता है तथा कॉलेज में भी lecturer नियुक्त किए जाते हैं। Lecturer एक Professor तथा assistant Professor से नीचे की पोस्ट है।  Lecturer एक बहुत ही सम्मानजनक पद है।

व्याख्याता बनने के लिए योग्यता – Qualification to be a Lecturer

  • यदि आप एक लेक्चरर या प्रोफेसर बनने के इच्छुक हैं, तो आपको अपने शिक्षण के क्षेत्र में post-graduation करना होगा।
  • अगर आप कॉलेज के LEVEL के बच्चों को पढ़ना चाहते है तो आपको M.Phil या पीएचडी करनी होगी।
  • लेक्चरर बनने के लिए न्यूनतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।

विभिन्न प्रकार के लेक्चरर – Different Types of Lecturers

Lecturer के मुख्य रूप से तीन प्रकार होते हैं। यह प्रकार निम्नलिखित दिए गए हैं: 

  1. School Lecturer
  2. College Lecturer
  3. Junior Lecturer

स्कूल लेक्चरर कैसे बनें? – How to Become a School Lecturer?

स्कूलों में 11वीं तथा 12वीं कक्षा के बच्चों को पढ़ाने वाले अध्यापकों को School lecturer कहा जाता है। स्कूल लेक्चरर बनने के लिए आपको निम्नलिखित तरीके से अपनी पढ़ाई पूरी करनी पड़ेगी:

  • सबसे पहले 11वीं तथा 12वीं में अपने मन पसंदीदा subject को चुने
  • उसके बाद अपनी graduation भी उसी subject में करें।
  • Graduation करने के बाद आप या तो अपनी पोस्ट graduation कर सकते हैं या फिर BEd. के लिए अप्लाई कर सकते हैं। परंतु एक स्कूल lecturer बनने के लिए आपको M.Sc. या M.Phil जैसी डिग्री हासिल करनी ही पड़ती है।
  • यह पढ़ाई पूरी करने के बाद विभिन्न राज्यों में विभिन्न-विभिन्न टेस्ट दिए गए होते हैं। आपको उन टेस्ट को clear करना पड़ेगा तभी आप एक lecturer बन सकते हैं। परंतु यह सभी टेस्ट सिर्फ और सिर्फ सरकारी lecturer के लिए है।

कॉलेज लेक्चरर कैसे बनें? – How to become a College Lecturer?

कॉलेज में पढ़ाने वाले अध्यापकों को College lecturer कहा जाता है। कॉलेज लेक्चरर बनने के लिए आपको विभिन्न पहलुओं को पार करना पड़ता है। College Lecturer बनने के लिए सारे स्टेप नीचे दिये गये है:

Step 1 : कॉलेज लेक्चरर बनने के लिए सबसे पहले आपको 11वीं तथा 12वीं में अपने मनपसंद subject को पढ़ना है। आप केवल एक ही subject चुन सकते हैं जैसे की अंग्रेजी, विज्ञान, गणित इत्यादि।

Step 2 : अब आपको अपनी graduation भी उसी subject में करनी पड़ती है जिसमे आपने कक्षा 11वीं और 12वीं में मुख्य subject चुना हो।

Step 3 : Graduation करने के बाद पोस्ट graduation भी उसी subject में की जाती है। आप चाहे तो पोस्ट graduation के बाद PhD या फिर M.Phil जैसे कोर्स भी कर सकते हैं।

Step 4 : यह करने के बाद आपको UGC द्वारा निकाला गया एक टेस्ट NET को clear करना पड़ता है। केवल वही व्यक्ति कॉलेज लेक्चरर बनते हैं जो इस टेस्ट को clear कर पाते हैं। यदि आप PhD करके यह टेस्ट clear करते हैं तो आपको कॉलेज का प्रोफेसर या फिर assistant प्रोफेसर बनाया जाता है। यदि आप MPhil या Sc. करके यह टेस्ट clear करते हैं तो आपको कॉलेज का lecturer बनाया जाता है।

जूनियर लेक्चरर कैसे बनें? – How to become a junior Lecturer?

एक lecturer की सहायता के लिए रखे गए अध्यापक को junior lecturer कहा जाता है। इसका काम lecturer से कम होता है। यह केवल lecturer की सहायता के लिए रखा गया होता है। Junior lecturer बनने के लिए भी आपको lecturer की सारी पढ़ाई पूरी करनी पड़ेगी। हो सकता है कि आपको शुरुआती तौर पर junior lecturer के रूप में नौकरी मिले और experience बढ़ने के साथ-साथ आपको एक lecturer बना दिया जाए।

लेक्चरर की नौकरी – Lecturer’s job

यदि आप एक lecturer की पढ़ाई पूरी कर लेते हैं तो आपके पास job करने के ढेरों विकल्प मौजूद होंगे। आप प्राइवेट तथा सरकारी दोनों तरह के स्कूलों में lecturer की jobs कर सकते हैं। उसी तरह आप प्राइवेट तथा सरकारी college तथा universities में lecturer बन सकते हैं। यदि आपको सरकारी lecturer बनना है तो इसके लिए आपको कुछ टेस्ट clear करने पड़ते हैं। परंतु यदि आप टेस्ट clear नहीं कर पाते हैं तो आप प्राइवेट सेक्टर में आराम से lecturer बन सकते हैं।

लेक्चरर की सैलरी – Lecturer’s Salary

School lecturer की सैलरी हमेशा ₹50000 से ऊपर होती है तथा College lecturer की सैलरी ₹100000 तक के करीब होती है। लगभग सभी राज्यों में यह सैलरी एक जैसी ही होती है।

लेक्चरर बनने के लिए कौशल – Skills to become lecturer

एक lecturer बनने के लिए निम्नलिखित केंद्र की आवश्यकता होती है:

  • Lecturer बनने के लिए आपको संयम रखना होगा क्योंकि इसके लिए की जाने वाली पढ़ाई बहुत लंबी होती है।
  • आप में बच्चों को पढ़ाने की क्षमता होनी चाहिए।

लेक्चरर के रूप में करियर – Career Scope as Lecturer

यदि आप lecturer के रूप में नियुक्त किए जाते हैं तो आपकी प्रमोशन होने पर आप प्रोफेसर भी बन सकते हैं। lecturer एक शिक्षक को कहा जाता है तथा शिक्षक का पद भारत में बहुत अधिक सम्मानजनक पद है। किसी भी विद्यार्थी के भविष्य के लिए lecturer बनना एक सुनहरा अवसर हो सकता है।

व्याख्याता का परीक्षा पैटर्न – Exam Pattern of Lecturer

जब भी आप lecturer बनने के लिए सरकारी टेस्ट देंगे तो आपसे MCQ question पूछे जाएंगे। Question पेपर विभिन्न भागों में बांटा जाएगा। इन भागों में आपसे आपके subject तथा जनरल नॉलेज के कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे।

लेक्चरर बनने के लिए टॉप 5 बेस्ट कॉलेज – Top 5 best college to become a lecturer

  1. Miranda House
  2. Lady Shri Ram College for Women
  3. Hindu College
  4. St. Stephen’s College
  5. Presidency College

लेक्चरर बनने की तैयारी कैसे करें? – How to Study to Become a Lecturer

Lecturer बनने के लिए विभिन्न इंस्टीट्यूट उपलब्ध है। या तो आप इन इंस्टीट्यूट से lecturer बनने की कोचिंग ले सकते हैं या फिर घर बैठे भी lecturer बनने की तैयारी कर सकते हैं। यदि आप घर में बैठकर lecturer बनने की तैयारी करते हैं तो आप निम्नलिखित दिए गए syllabus को पढ़िए।

लेक्चरर बनने का सिलेबस – Syllabus to Become Lecturer

Lecturer बनने के लिए आपको पूरी दुनिया तथा अपने राज्य का जनरल नॉलेज पढ़ना होगा। इसके साथ ही आपको अपने main subject के सभी topics पढ़ने पढ़ेंगे। Lecturer के टेस्ट का कोई अधिकारिक syllabus तो नहीं है। परंतु आपने अपनी पढ़ाई के दौरान जो भी topics पड़े हैं आपको वह दोबारा से deeply पढ़ने पढ़ेंगे।

लेक्चरर बनने के लिए किताबें – Books to become lecturer

Lecturer बनने के लिए तीन प्रसिद्ध किताबें निम्नलिखित दी गई है:

  1. Trueman
  2. Arihant Experts
  3. KVS Madaan (Pearson Education)

अभी तुरंत लेक्चरर बनने के लिए Online Book ख़रीदे : CHECK BOOK LIST,
BUY BOOK, CHECK PRICE

व्याख्याता रिक्ति – Lectures Vacancy

Lecturer बनने के लिए प्रतिवर्ष बहुत सी vacancies निकाली जाती है। यह vacancy केंद्र तथा राज्य सरकार के द्वारा निकाली जाती है। केंद्र सरकार केंद्रीय यूनिवर्सिटी और केंद्रीय विद्यालयों में lecturer नियुक्त करने के लिए vacancy निकलती है और राज्य सरकार अपने-अपने राज्यों के स्कूल और यूनिवर्सिटी कॉलेज में lecturer नियुक्त करने के लिए vacancy निकालते हैं। इसके अलावा प्राइवेट स्कूल कॉलेज तथा यूनिवर्सिटी प्रतिवर्ष lecturer के लिए बहुत सी vacancy निकलती है।

UGC NET परीक्षा

UGC एक ऐसी परीक्षा है जिसे यदि आप पास कर लेते हैं तो आपको कॉलेज lecturer के रूप में नियुक्त किया जाता है। यदि आप PhD करके यह परीक्षा पास करते हैं तो आपको professor या assistant प्रोफेसर के तौर पर ही नियुक्त किया जा सकता है। यह परीक्षा ऑल ओवर इंडिया में ली जाती है तथा पूरे भारतवर्ष में से जो भी लोग merit लिस्ट में आते हैं उन्हें पूरे भारत की यूनिवर्सिटी तथा कॉलेज में lecturer नियुक्त कर दिया जाता है। नेट परीक्षा को UGC के द्वारा लिया जाता है।

निष्कर्ष

आशा करते हैं कि आपको Lecturer Details In Hindi की पूरी जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी। अगर फिर भी आपके मन में प्रवक्ता क्या होता है? (What Is Lecturer In Hindi) और प्रवक्ता कैसे बने? को लेकर कोई सवाल हो तो, आप बेझिझक Comment Section में Comment कर पूछ सकते हैं।

अगर यह जानकारी पसंद आया हो तो, जरूर इसे Share कर दीजिए ताकि Lecturer Kaise Bane बारे में सबको जानकारी प्राप्त हो।

4.3/5 - (46 votes)
Photo of author
Author
Ainain
मैं supportingainain ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी साझा करता हूं। ❤️ Contact us via Email - ainain6971@gmail.com

11 thoughts on “प्रवक्ता क्या होता है? Lecturer कैसे बने? जानिए Lecturer बनने से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में”

  1. Sir/mam . Good evening
    Mujhe Hindi lecture banana hai
    School k liye
    Mai kaise tayari karu ya kuch book Bata dijiye .

    Thanks
    Sir/ mam

    Reply
  2. उत्तर प्रदेश मे प्रवक्ता बनने के लिए यू पी टेट परीक्षा पास करना जरूरी है क्या

    Reply

Leave a Comment