आज हम जानेंगे गोरा (Gora) कैसे बने पूरी जानकारी (How to Get Fair Skin in Hindi) के बारे में क्योंकि आज के समय में हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। उनका रंग रूप खिला हुआ होना चाहिए, इसलिए लोग विभिन्न तरह के नुक्से अपनाते हैं, जिससे वह गोरा हो सके। चूंकि आज भी समय गोरे चेहरे वालों के पक्ष में है। इसलिए अधिकतर लोग खुद को गोरा रखने के लिए नियमित रूप से फेस पैक तथा अन्य घरेलू सामग्री का इस्तेमाल करते है।
दुकानों में भी कई ऐसे उत्पाद है जो कम समय में व्यक्ति को गोरा बनाने का दावा करते हैं। लेकिन वह अधिकतर तरीके काम नहीं करते इसलिए हम आपको आज कुछ खास तरीके गोरा करने के लिए लेकर आए हैं। आज के इस लेख में जानेंगे कि Gora Kaise Bane, गोरा बनने के लिए क्या करे, Fair Meaning In Hindi, Gora Kaise Hota Hai, किन-किन वस्तुओं का इस्तेमाल करके गोरा बना जा सकता है, kala se gora kaise bane, आदि की सारी जानकारीयां विस्तार में जानने को मिलेंगी, इसलिये पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढे़ं।
गोरा क्यों बनें? – Why Become Fair Information in Hindi?
जैसा कि हम सब जानते हैं आज के समय में गोरे लोगों को अलग ही नजर से देखा जाता है उनके प्रति आकर्षण तथा संवेदना अधिक होती है। ऐसे लोगों को बहुत अधिक पसंद किया जाता हैं। इन लोगों को समाज तथा दोस्तों के बीच में अच्छा सम्मान प्राप्त होता है, इसलिए लोग अपने आप को गोरा बनाने के लिए प्रतिदिन मेहनत करते हैं और विभिन्न तरह की औषधियों का इस्तेमाल करते हैं।
कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो गोरा बनने के लिए सर्जरी तक करवा लेते हैं जबकि सर्जरी करवाना सेहत के लिए हानिकारक होती है, इसलिए हमें इससे बचना चाहिए। आपने देखा होगा कि ज्यादातर बॉलीवुड सितारे गोरे होते हैं और फिल्मों में लंबे समय तक काम करने के लिए वह लोग अपनी त्वचा को संभाल कर रखते हैं। गोरा होने के लिए नियमित रूप से औषधि का इस्तेमाल करते हैं। परिणाम स्वरुप वह हमेशा गोरे दिखाई देते हैं। गोरे लोगों को काले लोगों के मुकाबले अधिक कार्य प्राप्त होते हैं। वह लोग किसी भी कंपनी में बड़े आसानी से नौकरी पा सकते हैं।
गोरा कैसे बने? – How To Get Fair Skin in Hindi
गोरा बनना बड़ा आसान है, हां यह जरूर है कि कुछ लोगों को इस बात से डर लगता है कि यदि हम कोई गलत औषधि या सामग्री इस्तेमाल करेंगे तो कहीं हमारा चेहरा और खराब ना हो जाए। इसके लिए वह लोग बहुत ही कम चीजों का इस्तेमाल करते हैं और नियमित रूप से उन चीजों का इस्तेमाल नहीं करते हैं इसलिए उनको रिजल्ट भी बहुत देर में मिलता है।
कोई भी फेस पैक या मिश्रण इस्तेमाल करने से पहले उसकी मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है। यदि समान रूप से मात्रा नहीं मिलाई गई है तो उसका असर हमारे चेहरे पर दिखाई देगा। कोई भी सामान इस्तेमाल करने से पहले उसके बारे में जानना जरूरी होता है।
गोरी त्वचा पाने के लिए क्या करे? – What to do to Get Fair Skin?
आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिससे आप जल्द से जल्द गोरा हो जाएंगे।
1. दूध और हल्दी का मिश्रण
दूध को पूर्ण आहार माना गया है दूध में अनेक महत्वपूर्ण तत्वों की आवश्यकता होती है। हल्दी एक एंटी फंगल है।
यदि इन दोनों का मिश्रण उचित तरीके से तैयार किया जाए तो हमारी त्वचा गोरी हो सकती है। आइए जानते हैं विधि
- सबसे पहले आपको एक चम्मच हल्दी तथा तीन चम्मच दूध लेना होगा। इसको अच्छे से मिला लीजिए। इसके बाद 10 मिनट उसे रख दें ताकि दूध और हल्दी अच्छे से मिल जाए।
- इसके बाद इसे हल्के हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं या फिर आप कपास का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पूरे चेहरे में अच्छे से लगाने के बाद 15 से 20 मिनट के लिए इसे सूखने दें। फिर इसे ठंडे पानी से साफ कर ले। आप देखेंगे कि आपका चेहरा पहले से बेहतर दिखाई देगा और उसमें हल्का सा गोरापन भी दिखाई देगा।
यदि आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करते हैं तो आप निश्चित रूप से गोरे हो जाएंगे।
2. मुल्तानी मिट्टी
यह सबसे पुराना घरेलू नुस्खा है। यह त्वचा को ठंडा पन प्रदान करता है। जिससे त्वचा बाहरी गर्मी तथा प्रदूषण से बचती है। इसमें magnesium chloride होता है, जिससे त्वचा से संबंधित समस्याएं खत्म हो जाती है। मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करते समय आपको अपने चेहरे अनुसार मुल्तानी मिट्टी लेना है और उसमें गुलाब जल मिलाना है। गुलाब जल इतना डाले कि मुल्तानी मिट्टी पूरी तरह से उसमें मिल जाए। दोनों का मिश्रण तैयार होने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए उसे रख दें। उसके बाद उस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और आधा घंटा तक रखें जैसे ही मिश्रण सूख जाता है। उसे ठंडे पानी से साफ कर लें।
आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पानी ज्यादा ठंडा नहीं होना चाहिए। एक सामान्य ताप वाले पानी का इस्तेमाल करें। फिर सूखे कपड़े से अपना चेहरा पौंछ लें। आप देखेंगे कि आपका चेहरा पहले से ज्यादा गोरा दिखाई देगा। इस तरह से आपको यह मिश्रण नियमित रूप से इस्तेमाल करना होगा। मुल्तानी मिट्टी का हप्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करें परंतु यह नियमित करना चाहिए। परिणामस्वरूप आपका चेहरा गोरा दिखाई देगा।
3. बेसन, हल्दी और दूध का मिश्रण
इन तीनों का अगर मिश्रण तैयार करके अपने चेहरे में लगाएंगे तो चेहरा गोरा दिखाई देगा। इसके लिए आपको एक छोटी चम्मच हल्दी, तीन चम्मच बेसन तथा आवश्यकतानुसार दूध मिलाएं। तीनों का मिश्रण अच्छी तरह से तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर लगाते समय आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी भी सख्त वस्तु को चेहरे पर ना लगाए, लगाते समय आपको कपास यानि Cotton का इस्तेमाल करना चाहिए।
इसे पूरे चेहरे में लगाएं परंतु आंखों का हिस्सा छोड़ दें। 10 से 15 मिनट के लिए इसे सूखने दें और ठंडे पानी से इसे धो लें इस तरह से आपको इस मिश्रण का नियमित रूप से इस्तेमाल करना होगा और कुछ समय के बाद आप देखेंगे कि आपका चेहरा गोरा दिखाई देगा।
4. एलोवेरा
एलोवेरा एक ऐसा औषधि पौधा है जिसका ज्यादातर प्रयोग बीमारियों के लिए किया जाता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो चेहरे को सुंदर तथा गोरा बना सकता है। इसमें एमिनो एसिड, विटामिन तथा कुछ आवश्यक तत्व पाए जाते हैं जो चेहरे के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। एलोवेरा को लगाते समय आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जब आप इसे काटते हैं तो इसमें से एक पीले रंग का द्रव्य निकलता है।
उस द्रव्य को पूरी तरह से निकलने दे। इसके बाद जो गुदा भाग होता है, उसको धीरे-धीरे अपने चेहरे पर लगाते रहे तथा कुछ समय सूखने दें। जैसे ही सूख जाता है तो आप को साफ पानी से चेहरा धो लेना है। इसके बाद चेहरे पर एलोवेरा का असर दिखाई देगा।
5. टमाटर का रस
टमाटर का प्रयोग लगभग हर सब्जी बनाते समय करते हैं क्योंकि इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। टमाटर में विटामिंस तथा आवश्यक एसिड पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए अच्छा होते हैं। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा से संबंधित समस्या दूर हो जाते हैं।
टमाटर का पेस्ट तैयार करें इसमें कुछ नींबू की बूंद और अच्छी तरह से मिला ले और अब अपने चेहरे पर इसे लगा ले। 15 मिनट तक ऐसे सूखने दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा साफ कर ले, इसके बाद आप देखेंगे कि आपके चेहरे में एक अलग Glow दिखाई देगा।
6. मसूर की दाल और अंडा
मसूर की दाल में प्रोटीन पाया जाता है जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है तथा अंडा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इन दोनों का मिश्रण अगर तैयार कर लेते हैं तो यह हमारी त्वचा के साथ-साथ शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको मसूर की दाल को पीसना होगा। बारीक पीसने के बाद इसमें अंडे की जर्दी मिला ले।
फिर इसको अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ समय तक सूखने दें। आधे घंटे सूखने के बाद इसे साफ पानी से धो लें। यह तरीका हप्ते में तीन बार इस्तेमाल करना है। यदि आप नियमित रूप से करते हैं तो आप के चेहरे में अलग ही रौनक दिखाई देगी।
7. चंदन का पाउडर
चंदन औषधि के रूप में जाना जाता है। चंदन में ऐसे बहुत सी औषधि गुण पाए जाते हैं जो दिमाग को ठंडा रखने तथा त्वचा को साफ करने के लिए अति महत्वपूर्ण होते हैं। चंदन का पाउडर त्वचा के लिए काफी असरदार होता है। इसके लिए आपको एक चम्मच चंदन का पाउडर, तथा चार बूंद बादाम का तेल मिलाना है। इसमें आप चुटकी भर हल्दी भी मिला सकते हैं।
अब इन तीनों को अच्छी तरह से मिला ले और इसे अपने चेहरे पर लगा ले। तकरीबन 15 से 20 मिनट सूखने के बाद साफ पानी से अपना चेहरा साफ कर ले। आप देखेंगे कि आप के चेहरे में एक अलग ही प्रकार का Glow होगा। इस तरह से आप इसे नियमित रूप से हप्ते में दो या तीन बार प्रयोग करते हैं तो आप चेहरे पर अनोखा निखार पाएंगे।
निष्कर्ष
आशा करते हैं कि आपको gora kaise bane in hindi की पूरी जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी। अगर फिर भी आपके मन में gora Kaise Bane? (How to Get Fair Skin in Hindi) और गोरा कैसे बनें? को लेकर कोई सवाल हो तो, आप बेझिझक Comment Section में Comment कर पूछ सकते हैं।
अगर यह जानकारी पसंद आया हो तो, जरूर इसे Share कर दीजिए ताकि gora kaise hota hai बारे में सबको जानकारी प्राप्त हो।